Border 2 New Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म से छुट्टी हो सकती है लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा हैं। इन सब के बाद अब फिल्म बॉर्डर 2 से जुड़ी एक तस्वीर सामने आ रही है जिसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। तो चलिए जानते है फिल्म बॉर्डर 2 से जुड़ी कौन सी तस्वीर वायरल हो रही है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
बॉर्डर 2 से वायरल हुआ अहान का लुक
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर में एक्टर अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अपने पापा सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की जवान उम्र की कार्बन कॉपी लग रहे हैं। अहान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक बीटीएस तस्वीर शेयर की, जिसमें वो सैनिक की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस हैरान हैं, क्योंकि अहान हूबहू अपने पापा जैसे दिख रहे हैं, जो 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर (Border) में कैप्टन भैरों सिंह के किरदार में थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अहान शेट्टी ने लिखा 'हर बेटा कहीं न कहीं अपने बाप जैसा बनना चाहता है।' अहान शेट्टी की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
सुनील शेट्टी ने किया तस्वीर पर कमेंट
अहान शेट्टी के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। अपने बेटे की तस्वीर पर सुनील शेट्टी ने भी कमेट किया है। सुनील शेट्टी का कमेंट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सुनील शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा 'चिप ऑफ द ओल्ड सोल'। अहान शेट्टी के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
