बॉलीवुड

New Bollywood Release (1 May To 31 May): इस महीने बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही हैं ये नई फिल्में

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 29, 2025, 12:27 PM IST

Upcoming Bollywood Movies May 2025: मई 2025 में बॉलीवुड सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। रेड 2 से लेकर अगर मगर किंतु लेकिन परंतु तक ये फिल्में एक्शन, कॉमेडी, और ड्रामे का तड़का लगाने आ रही हैं। फैंस के लिए ये महीना होगा मजेदार, क्योंकि स्टार्स और कहानियां एक से बढ़कर एक हैं।

Image

Bollywood Release in May 2025

Bollywood Release in May 2025: अप्रैल के बाद मई में बॉलीवुड की एक के बाद एक फिल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। बॉलीवुड की इन फिल्मों का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर का मिश्रण देखने को मिलने वाला है। अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में लिस्ट में अजय देवगन (Ajay Devgn) की रेड 2 (Raid 2) से लेकर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की द भूतनी (The Bhootnii) तक शामिल है। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में किन-किन मूवीज का नाम शामिल है।

रेड 2 (Raid 2)

रिलीज डेट: 1 मई 2025

स्टारकास्ट: अजय देवगन (Ajay Devgn), वैभव राज गुप्ता (Vaibhav Raj Gupta), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh)

विवरण: 2018 की हिट फिल्म रेड का सीक्वल, ये एक्शन-थ्रिलर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की कहानी को आगे ले जाता है। अजय देवगन एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ते नजर आएंगे। राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में ये फिल्म हाई-वोल्टेज ड्रामा और ट्विस्ट्स से भरी होगी।

द भूतनी (The Bhootnii)

रिलीज डेट: 1 मई 2025

स्टारकास्ट: संजय दत्त (Sanjay Dutt), मौनी रॉय (Mouni Roy) और पलक तिवारी (Palak Tiwari)

विवरण: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म एक एक्सॉर्सिस्ट (संजय दत्त) की कहानी है, जो एक भूतनी (मौनी रॉय) से भिड़ता है। हंसी और डर का मिक्सचर, ये फिल्म फैमिली ऑडियंस को टारगेट करती है।

भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf)

रिलीज डेट: 9 मई 2025

स्टारकास्ट: राजकुमार राव (Rajkummar Rao), वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)

विवरण: ये रोमांटिक कॉमेडी एक मजेदार लव स्टोरी है, जिसमें गलतफहमियां और हंसी के पल हैं। राजकुमार राव की कॉमिक टाइमिंग और वामिका की फ्रेश केमिस्ट्री इस फिल्म को लाइट-हार्टेड एंटरटेनर बनाती है।

केसरी वीर (Kesari Veer)

रिलीज डेट: 16 मई 2025

स्टारकास्ट: सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty)

विवरण: ये एक्शन फिल्म हिम्मत और देशभक्ति की कहानी है। सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की जोड़ी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के साथ धमाल मचाएगी।

सुस्वागतम खुशामदीद (Suswagatam Khushaamadeed)

रिलीज डेट: 16 मई 2025

स्टारकास्ट: पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), इसाबेल कैफ (Isabelle Kaif)

विवरण: ये रोमांटिक ड्रामा दो अलग संस्कृतियों के बीच प्यार की कहानी दिखाता है। पुलकित और इसाबेल की केमिस्ट्री के साथ फिल्म में इमोशन और हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का है। फैमिली ऑडियंस के लिए परफेक्ट।

कपकपिईई (Kapkapiii)

रिलीज डेट: 23 मई 2025

स्टारकास्ट: श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade), तुषार कपूर (Tusshar Kapoor)

विवरण: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म डर और हंसी का अनोखा मिश्रण है। श्रेयस और तुषार की कॉमिक जोड़ी एक भूतिया कहानी में उलझती है। ट्रेलर में मजेदार डायलॉग्स और डरावने ट्विस्ट्स ने फैंस का ध्यान खींचा है।

अगर मगर किंतु लेकिन परंतु (Agar Magar Kintu Lekin Parantu)

रिलीज डेट: 23 मई 2025

स्टारकास्ट: समाय ठक्कर (Samay Thakkar), भारत भाटिया (Bharat Bhatia), अतुल श्रीवास्तव (Atul Srivastava), सुलभा आर्या (Sulabha Arya)

विवरण: बच्चों की फंतासी फिल्म रबींद्रनाथ टैगोर के नाटक डाक घर से प्रेरित है। एडवेंचर, साइंस-फिक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, और इमोशंस से भरी है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article