बॉलीवुड

दिवाली पार्टी में बॉबी देओल ने लगाया प्रीति जिंटा को गले, 26 साल बाद साथ देखकर लोगों ने कर डाली सोल्जर 2 की डिमांड

Bobby Deol-Preity Zinta Reunion: बॉबी देओल और प्रीति जिंटा को प्यार करने वाले फैंस का तो दिन ही बन गया। 26 साल बाद ये जोड़ी साथ में नजर आई। दिवाली पार्टी में इस 90s की पॉपुलर जोड़ी का रीयूनियन हो गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

Image

Image source: Instagram

Bobby Deol-Preity Zinta Reunion: दिवाली के एक हफ्ते पहले से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में जश्न शुरू हो गया है। बीती रात संडे को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा( Manish Malhotra) ने शानदार दिवाली पार्टी रखी । जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स पहुंचे थे। इस धमाकेदार पार्टी में करीना कपूर( Kareena Kapoor) से लेकर रेखा( Rekha) तक सभी स्टार्स नजर आए थे। देर रात हुई इस पार्टी से एक क्लिप निकलकर सामने आई है। जिसमें 90s की पॉपुलर जोड़ी 26 साल बाद साथ नजर आई। जी हां फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक बॉबी देओल ( Bobby Deol) और प्रीति जिंटा( Preity Zinta) को एक साथ देखा गया। जैसे ही प्रीति जिंटा पैपराजी को पोज दे रही थी, तभी वहाँ पर बॉबी देओल आ गए। बॉबी देओल ने प्रीति को देखते ही उन्हें गले लगा दिया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

प्रीति जिंटा ( Preity Zinta) और बॉबी देओल( Bobby Deol) की ये रीयूनियन जमकर वायरल हो रही है। दिवाली पार्टी में बॉबी और प्रीति एक-दूसरे के साथ पोज देते नजर आए। दोनों की इस जोड़ी को देखकर फैंस का भी दिन बन गया। बॉबी देओल इस पार्टी में अपनी पत्नी तान्या मित्तल के साथ पहुंचे थे, वहीं प्रीति जिंटा अकेले पैपराजी को पोज दे रही थी। तभी बॉबी वहाँ पहुँच गए और प्रीति के साथ फोटो क्लिक कराई। दोनों की इस जोड़ी को साथ देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई। ये पॉपुलर जोड़ी, फिल्म 'सोल्जर' में नजर आई थी। इस फिल्म से दोनों ही स्टार्स काफी पॉपुलर भी हुए थे। अब एक बार फिर से इन्हें साथ देखकर लोग अगले प्रोजेक्ट का अनुमान लगा रहे हैं।

फैंस के रिएक्शन

इस वायरल वीडियो और फोटो को देखने के बाद फैंस सोल्जर 2 की डिमांड कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 1998 की ही तरह, यह जोड़ी जनता का दिल जीत सकती है। दूसरी तरफ यूजर्स का कहना है कि 26 साल बाद भी दोनों उतने ही खूबसूरत लग रहे हैं। बताते चले कि 1998 में आई फिल्म सोल्जर ने बंपर कमाई की थी। इस फिल्म के गाने भी खूब पॉपुलर हुए थे। सोल्जर दोनों स्टार्स के करियर का बड़ा ब्रेक बनी थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article