Bhooth Bangla Trailer Review: बहन ही नहीं अक्षय कुमार को देखकर भैया भी डर गया...

Bhooth Bangla Trailer Review: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर भूत बंगला का ट्रेलर बेहद निराश करता है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की ये हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया की वो सस्ती कॉपी लग रही है, जिसे देखना समय की बर्बादी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भूल बंगला का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • हंसाने में नाकामयाब दिखे अक्षय कुमार
  • 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी भूत बंगला

Bhooth Bangla Trailer Review: 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार (Akshay Kumar), वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर भूत बंगला (Bhooth Bangla) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने लम्बे समय के बाद किसी कॉमेडी मूवी के लिए हाथ मिलाया है। एक दौर में ये डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्में डिलीवर करने के लिए जानी जाती थी लेकिन क्या सालों बाद ये दोनों मिलकर फिर वही कारनामा कर पाएंगे? सच कहा जाए तो भूत बंगला का ट्रेलर देखने के बाद तो ऐसा कतई नहीं लग रहा है। भूत बंगला साल 2007 में आई भूल भुलैया की वो सस्ती कॉपी लग रही है, जो टाइम की बर्बादी तो कराएगी ही... साथ ही साथ दर्शकों को सिरदर्द भी देगी।

Bhoot Bangla Trailer Review

Bhoot Bangla Trailer Review by Rahul Sharma (Image Source: Movie Poster)

भूत बंगला का ट्रेलर 3:03 मिनट का है, जिसमें मुश्किल से कुछ नया नजर आता है। अक्षय कुमार वही सालों पुरानी कॉमेडी करते दिखते हैं, जिसने उन्हें कभी सुपरस्टार कॉमेडी एक्टर बनाया था लेकिन अब ये बोझिल हो चुकी है। डायलॉग बोलने के तरीके से लेकर उनकी लिखावट तक सबकुछ भूल भुलैया की याद दिलाता है। ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लगता है कि अक्षय कुमार इस बात से आहत थे कि उन्हें भूल भुलैया फ्रेंचाइजी से निकालकर कार्तिक आर्यन को ले लिया गया है और भूत बंगला के जरिए वो ये साबित करना चाहते थे कि भूल भुलैया फ्रेंचाइजी के लिए उनसे बेहतर कोई दूसरा एक्टर नहीं है लेकिन जिद और शिद्दत में अंतर होता है, जो बात अक्की भैया शायद भूल गए।

End of Feed