बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, छत्रपति शिवाजी महाराज पर गलत बयानबाजी पड़ी भारी

Bageshwar Baba apology: हाल ही में आध्यात्मिक गुरु बागेश्वर बाबा ने छत्रपति शिवाजी को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद रितेश देशमुख ने उन्हें खूब सुनाया था। अब बागेश्वर बाबा ने मांफी मांग ली है।

Bageshwar Baba apology: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म राजा शिवाजी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म के बारे में लोग काफी बातें कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। ये फिल्म 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बीते दिनों से फिल्म राजा शिवाजी को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हाल ही में आध्यात्मिक गुरु बागेश्वर बाबा यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने छत्रपति शिवाजी को लेकर एक बयान दिया था, जिसपर रितेश का गुस्सा फूट गया। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट में...(ये भी पढ़ें-Raja Shivaji के लिए रितेश देशमुख ने खाली कर दी मेकर्स की जेब, इन स्टार्स ने भी ली मोटी फीस)

Riteish Deshmukh Bageshwar Baba

छत्रपति शिवाजी पर बोलना बागेश्वर बाबा को पड़ा भारी (pic credit-instagram/twitter)

बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी

रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है। लेकिन हाल ही में इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गुरु बागेश्वर बाबा (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विवादित टिप्पणी कर दी। रितेश देशमुख ने उनके बयान की आलोचना की और कहा कि उन्होंने इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। अब भारी आलोचना के बाद बागेश्वर बाबा ने माफी मांग ली है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का मतलब पूरी तरह से गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने रितेश देशमुख का नाम लिए बिना उनपर तंज कसा। बागेश्वर बाबा ने कहा, 'मैं सिर्फ यह बताना चाहता था कि छत्रपति शिवाजी महाराज संतों, आध्यात्मिक गुरुओं और देवी तुलजाभवानी का कितना सम्मान करते थे। लेकिन मेरे शब्दों का मतलब तोड़-मरोड़कर कुछ लोगों ने इसे गलत रंग दिया। अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा या किसी की भावनाएं आहत हुईं तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।' (ये भी पढ़ें-रितेश देशमुख की फिल्म का ट्रेलर देख गदगद हुए Krk, कर डाली जमकर तारीफ)

End of Feed