Badshah on Donald Trump: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर बादशाह (Badshah) इन दिनों अपने अनफिनिश्ड यूएसए टूर (Unfinished USA Tour) के साथ अमेरिका में धूम मचा रहे हैं। बादशाह के इस यूएसए टूर से एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी कोई तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। इसी बीच यूएसए टूर के दौरान बादशाह ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसको लेकर हंगामा मच गया है। बादशाह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर टैरिफ पॉलिसी को लेकर तंज कसा है। बादशाह का ये तंज खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं बादशाह ने क्या बोला है।
बादशाह ने टैरिफ पॉलिसी पर कही ये बात
सिंगर बादशाह एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि बादशाह का एक बयान है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बयान में बादशाह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर तंज कसते दिखे। बादशाह ने न्यू जर्सी में अपने शो में तारीफां के मशहूर लाइन 'किन्निया तारीफां चाहिदी ऐ तैनूं' को चतुराई से बदलकर 'किन्नी टैरिफ चाहिदी ऐ ट्रम्प को' गाया। ये सुनते ही क्राउड तालियों और हंसी से गूंज उठा। बादशाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जकमर वायरल हो रहा है।
सबसे मंहगे टूर पर है बादशाह
बादशाह का ये टूर 2 मिलियन डॉलर की लागत के साथ इंडियन हिप-हॉप के हिस्ट्री का सबसे महंगा टूर है। न्यू जर्सी के इस शो में उन्होंने न सिर्फ म्यूजिक से धमाल मचाया, बल्कि अपने स्मार्ट और मजेदार कमेंट्स से भी सबका दिल जीत लिया। तारीफां, जो फिल्म वीरे दी वेडिंग (Veere Di Wedding) का गाना है को बादशाह ने मौजूदा मुद्दों से जोड़ दिया। फैंस ने उनके इस देसी-विदेशी मिक्स स्टाइल की तारीफ की। बादशाह के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
