बॉलीवुड

इलेक्शन की वजह से Baby John और Kalki 2898 AD पर छाए काले बादल, रिलीज डेट हो सकती हैं शिफ्ट

Baby John and Kalki 2898 AD's Release Date to Be Shuffled: ताजा रिपोर्ट्स जो सामने आ रही हैं उनके मुताबिक लोकसभा इलेक्शन की वजह से मेकर्स वरुण धवन (Varun Dhawan) की 'बेबी जॉन' और प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) की रिलीज डेट को मेकर्स आगे शिफ्ट कर सकते हैं।

Image

Baby John-Kalki 2898 AD

Baby John and Kalki 2898 AD's Release Date to Be Shuffled: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एटली कुमार की नई फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) के लिए हाथ मिलाया है। यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरी ओर प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) भी इसी महीने की 9 तारीख को दस्तक देने वाली थी। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि मेकर्स ने प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को आगे शिफ्ट कर दिया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो लोकसभा इलेक्शन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 13 मई को होने हैं। यही वजह है कि मेकर्स इन फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा सकते हैं।

'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण के साथ कमल हासन, दिशा पटानी और अमिताभ बच्चन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशक नाग अश्विन द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता 13 मई को गृह राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के कारण फिल्म को आगे बढ़ाने की प्लानिंग में लगे हुए हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि 'कल्कि 2898 एडी' अब 30 या 31 मई को रिलीज की जा सकती है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन की 'बेबी जॉन' के लिए मेकर्स एक नई रिलीज डेट की तलाश में लगे हुए हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म को अटली और उनकी पत्नी प्रिय एटली के बैनर तले बनाया जा रहा है। मेकर्स नहीं चाहते कि 'बेबी जॉन' का किसी के साथ क्लैश हो। अगर कोई भी फिल्म 31 मई को रिलीज नहीं होती है तो मेकर्स 'बेबी जॉन' को प्लांड डेट पर रिलीज करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article