Baatein Dil Se: सुनील शेट्टी ने अक्षय को बताया बड़ा एक्टर, जमकर की PM Modi की तारीफ

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2026, 09:51 AM IST

Suniel Shetty on Akshay Kumar And PM Modi: एक्टर सुनील शेट्टी ने अभी हाल ही में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट बातें दिल से (Baatein Dil Se) में अक्षय कुमार को लेकर कहा कि...

Suniel Shetty on Akshay Kumar And PM Modi: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को लेकर खबरों में हैं। एक्टर सुनील शेट्टी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज के बीच अब सुनील शेट्टी का नया इंटरव्यू सामने आया है। सुनील शेट्टी ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट बातें दिल से (Baatein Dil Se) में अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। तो चलिए जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Baatein Dil Se Suniel Shetty on Akshay Kumar And PM Modi

सुनील शेट्टी ने कही ये बात (Image Source: Times Now/ IMDb)

अक्षय कुमार को बताया बड़ा स्टार

बातें दिल से में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो हेरा फेरी वाले अपने को-स्टार अक्षय कुमार के बिना ये फिल्म कर सकते हैं, तो उन्होंने बिना झिझक 'नहीं' कहा। सुनील शेट्टी ने कहा, 'इस फिल्म के स्केल के लिए अक्षय कुमार का होना जरूरी है। मुझे इस बात का पूरा एहसास है और मैं यह बात खुलकर कहता हूं। लेकिन इससे मुझे कभी ऐसा नहीं लगता कि मैं किसी से कम हूं। मेरी भी अपनी खूबियां हैं। मुझे पता है कि मैं क्या अच्छा करता हूं और मुझे खुद पर पूरा भरोसा है। कोई भी मुझे असुरक्षित महसूस नहीं करा सकता। मैं जैसा हूं, वैसा ही हूं। सामने वाला मुझे जितना प्यार देगा, मैं भी उसे उतना ही प्यार और सम्मान दूंगा।' इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय उनसे बड़े स्टार हैं, तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल हैं। लेकिन इससे मेरी परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ता। मुझे अपने काम पर पूरा भरोसा है।'

End of Feed