An Action Hero Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन और कॉमेडी से जीता दिल!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 11, 2022, 02:36 PM IST

An Action Hero Official Trailer; Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की अपकमिंग फिल्म An Action Hero का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। आयुष्मान की इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन के साथ कॉमेडी भी मौजूद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म an Action Hero का ट्रेलर रिलीज।
  • फिल्म के ट्रेलर में आयुष्मान खुराना ने दिखाया जबरदस्त एक्शन।
  • आयुष्मान की यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

An Action Hero Official Trailer: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की अपकमिंग फिल्म An Action Hero का ट्रेलर आज 11 नवंबर 2022 को रिलीज कर दिया गया है। आयुष्मान की फिल्म एन एक्शन हीरो का ट्रेलर से फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है। ट्रेलर में आयुष्मान ने अपने जबरदस्त एक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। ट्रेलर देखते समय आपको बचपन के चोर-पुलिस वाले खेल की भी याद आ सकती है। जबरदस्त एक्शन के बीच में बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत और आयुष्मान की धमाकेदार राइवलरी देखने को मिल रही है। दोनों एक्टर्स की कॉमिक टाइम भी जबरदस्त है।

an action hero trailer

an action hero trailer

An Action Hero के ट्रेलर ने मचाया धमाका

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना हर बार अपने तरकश से एक नया तीर निकालते नजर आते हैं। आयुष्मान की एक्टिंग, डांस और सिंगिंग के अलावा उनके स्क्रिप्ट सिलेक्शन का भी हर कोई दिवाना है। इस बार आयुष्मान एक दमदार एक्शन, कॉमेडी ड्रामा फिल्म An Action Hero के साथ सिनेमाघरों पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज जारी हुए फिल्म के ट्रेलर में आयुष्मान को एक सक्सेसफुल एक्शन हीरो के रूप में दिखाया जा रहा है जिस पर एक व्यक्ति के मर्डर का आरोप लगाया गया है। इसी वजह से हीरो गिरफ्तारी से पहले ही विदेश भाग जाता है।

End of Feed