‘मैं अयान से तंग आ गया हूं’ रणवीर के बयान पर अयान मुखर्जी का पलटवार, बोले-अभी ब्रह्मास्त्र के दो पार्ट और आने हैं..

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 11:55 PM IST

Ayan Mukherjee and Ranbir Kapoor: बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता के बाद अब फिल्म ब्रह्मास्त्र को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। इसकी प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया था, जिस पर अब अयान मुखर्जी ने पलटवार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रह्मास्त्र को इसी साल सितंबर में रिलीज किया गया था।
  • फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता मिली है।
  • अब ब्रह्मास्त्र को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।

Ranbir Kapoor and Ayan Mukherjee: ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा ने बॉलीवुड की डूबती नैया को सहारा दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करते हुए 400 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। जिसके बाद अब फिल्म को 4 नवंबर से डिज़्नी+ हॉटस्टार पर एक डिजिटल रिलीज किया जाना है। जिसको लेकर आज आलिया भट्ट ने एक प्रमोशनल वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें रणबीर कपूर आग-बबूला नजर आ रहे हैं। रणबीर किसी व्यक्ति से फोन पर बात करते हुए कह रहे हैं कि वह ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन और अयान मुखर्जी से तंग आ गए हैं।

Ayan Mukherjee and Ranbir Kapoor

Ayan Mukherjee and Ranbir Kapoor

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद इसपर अयान मुखर्जी की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। अयान ने वीडियो शेयर करते हुए इसपर कमेंट भी किया है जो अब सुर्खियां बटोर रहा है।

End of Feed