Awarapan 2 Teaser X Reactions: टीजर देख यूजर ने लिखा, 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ, इमरान हाशमी एक तरफ...'

Awarapan 2 Teaser X Reactions: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की रोमांटिक ड्रामा 'आवारापन 2' का टीजर मेकर्स ने आज रिलीज कर दिया है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

Awarapan 2 Teaser X Reactions: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की नई फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) का टीजर मेकर्स ने आज यानी 29 जून को जारी कर दिया है। 'आवारापन 2' में 19 सालों के बाद इमरान हाशमी मशहूर किरदार 'शिवम पंडित' को बड़े परदे पर दोहराते नजर आएंगे। इस मूवी के टीजर को देखने के बाद हर कोई इमरान हाशमी की तारीफ कर रहा है। कई लोगों की यह टीजर देखकर पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। साथ ही इस टीजर में मशहूर गाने 'तो फिर आओ' के नए वर्जन ने दर्शकों को प्रभावित किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office: 17वें दिन भी चला वेदांग-शरवरी की फिल्म का जादू, कमाए इतने करोड़)

Awarapan 2 Teaser X Reactions

'आवारापन 2' के टीजर ने फैन्स को किया इम्प्रेस

'आवारापन 2' के टीजर को देख फैन्स ने की जमकर तारीफ

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के दमदार टीजर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ़, इमरान हाशमी एक तरफ।' इसका सीधा मलतब यह है कि इमरान हाशमी की वजह से ही 'आवारापन 2' देखी जा सकती है। बता दें 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में राघव जुयाल का 'अक्खा' वाला डायलॉग सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। कई लोगों ने इमरान हाशमी की बॉडी ट्रांसफ़ॉर्मेशन की तारीफ करते हुए कहा कि वे 'टॉप फॉर्म' में हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने थिएटर में बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ देखी 'Welcome To The Jungle', वीडियो हुआ वायरल)

End of Feed