Awarapan 2: फैंस को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे Emraan Hashmi और Disha Patani, पार्ट 3 पर दिया अपडेट

Emraan Hashmi-Disha Patani Surprises Fans In Threatre: 'आवारापन 2' थिएटर में रिलीज हो चुकी है। वहीं इमरान हाशमी और दिशा पाटनी ने इस खास मौके पर फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया।

Emraan Hashmi-Disha Patani Surprises Fans In Threatre: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। वो फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। खास बात तो यह है कि इमरान हाशमी की "आवारापन 2' ने बड़े पर्दे पर ऐसा तूफान मचा दिया है कि मूवी साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मूवी बन चुकी है। वहीं इमरान हाशमी के करियर की भी ये सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई। खास बात तो यह है कि 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की रिलीज के बाद खुद इमरान हाशमी और दिशा पाटनी ने भी थिएटर में जाकर फैंस को सरप्राइज दिया। इतना ही नहीं, एक्टर ने पार्ट-3 पर भी बड़ा अपडेट दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Awarapan 2 BO Collection Day 1: इमरान हाशमी की सबसे बड़ी ओपनिंग, 'आवारापन 2' ने पहले दिन बजाया डंका

Aawarapan 2: इमरान हाशमी ने दिया फैंस को सरप्राइज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और दिशा पाटनी ने मुंबई में स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में एंट्री लेकर फैंस को सरप्राइज दिया। दोनों कलाकार इंटरवल के दौरान थिएटर के अंदर पहुंचे और दर्शकों से भी खूब बातचीत की। सिनेमाहॉल में मौजूद दर्शकों से बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा, "ये फिल्म मेकर्स से ज्यादा फैंस की है इसलिए हम वापिस आए अभी। इस सफर को हमने और थ्रिलिंग बनाया है, ढेर सारे एक्शन और इमोशन्स के साथ। शुक्रवार को बस हमारे हाथ से निकल गई और आपके हवाले।" इमरान हाशमी की बात सुन एक फैन ने भविष्यवाणी की कि 'आवारापन 2' सुपरहिट होने वाली है। इसपर इमरान हाशमी ने जवाब दिया, "मूवी बाकी है, सेकंड हाफ बेटर है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Movie Review: 19 साल बाद शिवम पंडित बन लौटे इमरान हाशमी, दर्द से भरी है कहानी

    End of Feed