Athiya Shetty Celebrate one month Birthday of Daughter: अभिनेत्री अथिया शेट्टी ( Athiya Shetty) हाल ही में एक बेटी की मां बनी है। एक्ट्रेस ने करीब दो महीने पहले नन्ही परी को जन्म दिया था। बाकी स्टार्स की ही तरह अथिया ने भी अपने बेबी को कैमरे से दूर रखा और कोई भी फोटो शेयर नहीं की। लेकिन अब दो महीने बाद एक्ट्रेस ने बेटी की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर अथिया ने कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें से इवारा की पिक बहुत खास है। आइयए अथिया की इन पिक्स पर एक नजर डालते हैं।
अथिया शेट्टी( Athiya Shetty) ने कुछ ही दिन पहले बेटी इवारा( Evaaraah) का वन मंथ बर्थडे मनाया था। केक काटते हुए अथिया ने पिक भी शेयर की थी। अब अभिनेत्री ने ढेर सारी फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें से एक उनकी बेटी इवारा की भी है। इवारा के पैरों की फोटो है जिसे केएल राहुल( Kl Rahul) ने पकड़ा हुआ है। इसी के साथ अथिया ने अपने वेकेशन की झलक दिखाई है। फोटो में एक्ट्रेस ने फूलों का गुलदस्ता, इवारा नाम का वुडन कंघी भी रखी हुई थी। फोटो गैलरी के आखिर में बर्थडे केक सजा हुआ था जिसपर लिखा है वन मंथ।
बताते चले कि 24 मार्च को अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया था। कपल ने कुछ दिन बाद अपनी बेटी का नामकरण किया था "इवारा" नाम रखते हुए पोस्ट में बताया था कि इसका मतलब होता है भगवान का तोहफा। बता दें कि शादी के दो साल बाद अथिया शेट्टी मां बनी थी। कपल ने 2023 में शादी की थी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
