IND vs SL, Asia Cup Final 2023: एशिया कप 2023 को भारत ने अपने नाम कर लिया है। बीते दिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों की जबरदस्त बल्लेबाजी ने श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर तहस-नहस कर दिया है। टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज की बोलिंग तो श्रीलंकाई बल्लेबाजी के लिए आग उगलती नजर आ रही थी। एशिया कप के फाइनल मैच पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी निगाहे टिकाई हुई थीं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भारतीय टीम की जीत पर रिएक्ट भी किया है। वह मोहम्मद सिराज को बॉलिंग की जमकर तारीफ करती दिख रही है। इससे पहले भी श्रद्धा क्रिकेट के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखा चुकी है। आइए एक्ट्रेस के इस कमेंट पर एक नजर डालते हैं।
Shraddha Kapoor on Mohammed Siraj
यह भी पढ़ें- Parineeti -Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट लेने पहुंचे राघव चड्ढा, ट्विनिंग आउटफिट में नजर आया कपल
‘अब तुम बताओ सिराज खाली समय का हम क्या करें?’
पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी श्रीलंका की टीम 50 रनों के स्कोर पर ही सिमट जाती है। भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज 6 विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजों की कमर ही तोड़ देते हैं।
श्रीलंका के ऑल आउट होने के बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने आती है और 6 ओवरों में ही 50 रन जड़कर मैच खत्म कर देती है। जिसके बाद श्रद्धा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब खाली समय का हम क्या करें सिराज तुम ही बताओ?’ श्रद्धा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
