बॉलीवुड

Ashutosh Rana Birthday: साइको विलेन से लेकर ट्रांंस जेंडर तक, आशुतोष राणा को इन किरदारों ने दिलाई सिनेमा जगत में पहचान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 10, 2022, 08:57 AM IST

Ashutosh Rana Birthday: आशुतोष राणा अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं एक्टर के करियर की बेस्ट फिल्मों के बारे में।

Image

Ashutosh Rana Birthday: साइको विलेन से लेकर ट्रांंस जेंडर तक, आशुतोष राणा को इन किरदारों ने दिलाई सिनेमा जगत में पहचान

हिंदी सिनेमा में एक्टर आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने हर किरदार से दर्शकों के दिल में अमिट छाप छोड़ी हैं। एक्टर को उनके विलेन के रोल के लिए जाना जाता है। आशुतोष एक्टर होने के साथ- साथ प्रोड्यूसर और लेखक भी हैं। एक्टर ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु समेत अलग भाषाओं में काम किया है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत स्वाभिमान शो से की थी। एक्टर के करियर को पहचान फिल्म दुश्मन से मिली थी। बादल, अब के बरस, आवारापन जैसी फिल्मों में बेहतरीन भूमिका निभाकर एक्टर ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। एक्टर का आज जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए उनके शानदार किरदारों के बारे में जानते हैं।

दुश्मन

आशुतोष को दुश्मन फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। ये फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त, काजोल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में एक्टर ने गोकुल पंडित का किरदार निभाया था। फिल्म में गोकुल सीरियल किलर और रेपिस्ट की भूमिका में होते हैं। उनके किरदार ने दर्शकों की रूह कंपा दी थी।

संघर्ष

आशुतोष की ये फिल्म उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं। 90 के दशक में आशुतोष ने अपनी इस फिल्म से दर्शकों को डरा दिया था। फिल्म में एक्टर ने ट्रांस जेंडर वुमेन का किरदार निभाया था। फिल्म में खुद को जवां रखने के लिए आशुतोष बच्चों की बली देते हैं। लज्जा सिंह का किरदार फैंस को आज भी याद है।

बादल

फिल्म में एक्टर ने डीआईजी (DIG) जय सिंह राणा का किरदार निभाया था। फिल्म में आशुतोष ने विलेन का रोल प्ले किया था। बादल में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में है।

आवारापन

साल 2007 में आशुतोष ने आवारापन फिल्म में काम किया था। आशुतोष ने गैंगस्टर का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आवारापन में एक्टर के बेटे का किरदार इमरान हाशमी ने निभाया था, जो बाद में उसे मारने के लिए किसी भी हद तक पहुंच जाता है।

मुल्क

आशुतोष ने साल 2018 में फिल्म मुल्क में सरकारी वकील का किरदार निभाया था। कोर्टरूम में एक्टर ने अपने शानदार प्रर्दशन को पेश किया है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article