Ramayana Arun Govil Look: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ समय पहले फिल्म से यश का धांसू लुक सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इन सब के बाद फिल्म रामायण से अरुण गोविल (Arun Govil) का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। अरुण गोविल का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए जातने हैं कि अरुण गोविल के लुक में क्या खास है।
अरुण गोविल का फिल्म रामायण से पहला लुक रिलीज हो गया है। (Image Source: Ramayana Movie)
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन को 'बुढ़ऊ' कहने पर Ayushmann Khurrana ने मांगी माफी, बोले- 'आप तो 28 के हैं'
अरुण गोविल का लुक आउट
एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म रामायण से सामने आया अरुण गोविल का धांसू लुक है। फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ के रोल में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अरुण गोविल सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे है। उनका लुक देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते रह गए। इस लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि 'उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम को जीवंत किया था। अब वह रामायण की दुनिया में अयोध्या के राजा के रूप में लौट रहे हैं। अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में।' इस लुक को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं यश रावण का रोल निभा रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट 8 नंवबर को रिलीज होगा, तो वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म रामायण से सामने आए अरुण गोविल के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
