घुटनों की सर्जरी भी नहीं तोड़ पाई चहल की पत्नी धनश्री की हिम्मत, कहा- और मजबूत हो कर करूंगी वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 08:42 PM IST

Dhanashree Verma Underwent Knee Surgery: जानी-मानी यूट्यूबर और डांसर धनश्री वर्मा की हाल ही में घुटनों की सर्जरी हुई है। उन्होंने सर्जरी के बाद अपनी तस्वीर शेयर करते हुए यह साझा किया कि वह जल्द ही पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर वापसी करने वाली हैं। 

घुटनों की सर्जरी भी नहीं तोड़ पाई चहल की पत्नी धनश्री की हिम्मत, कहा- और मजबूत हो कर करूंगी वापसी
Photo Credit: Instagram

Dhanashree Verma Underwent Knee Surgery: मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और जानी-मानी यूट्यूबर और डांसर धनश्री वर्मा की घुटनों की सर्जरी हुई है। शुक्रवार शाम को डांसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उनकी यह सर्जरी सक्सेसफुल रही। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि अब वह पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर वापसी करने वाली हैं। धनश्री ने अपने सभी फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद भी कहा है।

आज धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि धनश्री हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट के साथ थम्स अप का साइन दिखा रही हैं। उन्हें हॉस्पिटल के कपड़ों में देखा जा सकता है। यह तस्वीर साझा करने के साथ धनश्री ने कैप्शन में लिखा 'सर्जरी सफल रही, हर सेटबैक वापसी के लिए एक सेटअप होता है। अब मैं पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर वापसी करने वाली हूं क्योंकि भगवान का यही प्लान है। परफाॅर्मेंस में सुधार है।' इसके साथ धनश्री ने अपने सभी फैंस को प्रार्थना करने के लिए शुक्रिया अदा भी किया। 

डांस रील बनाते समय धनश्री के घुटने में चोट लग गई थी जिसकी वजह से उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। इस वजह से वह इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव भी नजर नहीं आती थीं। ऐसे में यह अफवाहें उड़ने लगी थीं कि वह अपने पति युजवेंद्र चहल से अलग होने वाली हैं। लेकिन डांसर ने अपने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों को झूठा बताते हुए अपने चोट की जानकारी दी थी। धनश्री की यह तस्वीर देखने के बाद उनके फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी हैं। 

End of Article