Sushant Singh Rajput की आत्‍महत्‍या के बाद पहली बार आया पिता का बयान, पुलिस को बताई यह सच्‍चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2020, 10:33 AM IST

मुंबई पुलिस सुशांत स‍िंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने उनके पिता केके स‍िंह से पूछताछ की तो फ‍िल्‍म जगत को लेकर उन्‍होंने हैरान कर देने वाले वाला खुलासा क‍िया है।

Sushant Singh Rajput की आत्‍महत्‍या के बाद पहली बार आया पिता का बयान, पुलिस को बताई यह सच्‍चाई

मुंबई पुलिस बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने उनके पिता केके स‍िंह से पूछताछ की तो फ‍िल्‍म जगत को लेकर उन्‍होंने हैरान कर देने वाले वाला खुलासा क‍िया है। रविवार को सुशांत स‍िंह राजपूत का निधन हुआ था और यह खबर सुनकर उनके पिता की तबियत खराब हो गई थी। सोमवार को अंतिम संस्‍कार के ल‍िए पिता मुंबई आए थे लेकिन उनका कोई बयान इस घटना पर नहीं आया था। यह पहली बार है कि सुशांत के न‍िधन के पिता ने कई बातें पुलिस को बताई हैं।

डिप्रेशन में होने की नहीं थी जानकारी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके कई साथियों ने बताया कि था कि काफी समय से डिप्रेशन में थे और ड‍िप्रेशन पिल्‍स भी ले रहे थे। हालांकि आत्‍महत्‍या से काफी वक्‍त पहले उन्‍होंने दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। उनके पिता ने सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात की जानकारी होने से इंकार किया है। 

इंडस्ट्री में बन रहे हालातों से थे परेशान

एबीपी न्‍यूज के अनुसार, पिता ने पुलिस को बताया कि बीते कुछ महीनों में सुशांत ने उनसे बात की तो इंडस्ट्री में बन रहे हालातों से परेशान दिखे। दो तीन बार सुशांत ने उनके कहा था कि इंडस्ट्री में चल रहे टेंशन की वजह से वो लो महसूस करते हैं। हालांकि पिता ने बताया कि परेशानी की वजह कौन लोग हैं, इसके बारे में कभी सुशांत ने नहीं बताया। 

दुनिया से 'राब्‍ता' तोड़ गए सुशांत

इस दुनिया से 'राब्‍ता' तोड़ सुशांत सिंह राजपूत अनंत के लिए 'शांत' हो गए हैं। उनकी अंतिम विदाई में आसमां तक 'रोया'! मुंबई में भारी बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच उन्‍हें अंतिम विदाई दी गई थी। श्‍मशान के बाहर सुशांत के अंतिम दर्शन करने भारी संख्‍या में फैंस पहुंचे। पुलिस को उन्‍हें हटाने में काफी मशक्‍कत करनी पडी। रविवार 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी थी। कहा जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे। 

End of Article