RRR Box Office: क्या डबल डिजिट के साथ होगी RRR की ओपनिंग या बच्चन पांडे की तरह सिमट कर रह जाएगी यह फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 09:38 PM IST

RRR Box Office Prediction: इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज होने वाली है। यह कहा जा रहा है कि इस फिल्म की ओपनिंग डबल डिजिट के साथ हो सकती है।

RRR Box Office: क्या डबल डिजिट के साथ होगी RRR की ओपनिंग या बच्चन पांडे की तरह सिमट कर रह जाएगी यह फिल्म

SS Rajamouli 's RRR Box Office Prediction: आखिरकार इस शुक्रवार को एसएस राजामौली की यह फिल्म रिलीज होने वाली है। कोरोना महामारी की वजह से इस फिल्म के निर्माण में देरी हो रही थी वहीं कई बार इस फिल्म की रिलीज डेट को टालना पड़ा था। लेकिन अब जाकर दर्शक आलिया भट्ट, रामचरण, जूनियर नटराजन और अजय देवगन की फिल्म आरआरआर को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। यह कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट कि यह फिल्म रिलीज होने के बाद 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है लेकिन द कश्मीर फाइल्स की वजह से इस फिल्म को कड़ी टक्कर मिलेगी। ऐसे में लोग यह जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर रिलीज होने के बाद यह कितने करोड़ रुपए की कमाई करेगी। 

लोगों को एसएस राजामौली की फिल्म से बहुत उम्मीद है। कुछ फिल्म ट्रेडर्स और समीक्षक यह कयास लगा रहे हैं कि एसएस राजामौली की इस फिल्म की ओपनिंग 15 करोड़ से हो सकती है वहीं कुछ लोग 20 करोड़ की ओपनिंग का अंदाजा भी लगा रहे हैं। लोग यह जानने के लिए बेकरार हैं कि क्या एसएस राजामौली इस फिल्म से अपनी फिल्म बाहुबली द बिगिनिंग और द कंक्लूजन का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं। एसएस राजामौली की इस फिल्म में बाहुबली फिल्म में कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा की तरह कोई ऐसा सवाल नहीं है जिसे जानने के लिए दर्शक बेकरार हों। ऐसे में यह कह पाना बहुत मुश्किल है कि क्या आरआरआर बाहुबली को टक्कर देगी या नहीं। 

कुछ फिल्म ट्रेडर्स का यह मानना है कि अगर जूनियर नटराजन और रामचरण की फिल्म को 11 से 13 करोड की ओपनिंग भी मिल गई जिसमें अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं तो वह भी ठीक रहेगा। इस फिल्म को फिलहाल विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स से खतरा है जो लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में द कश्मीर फाइल्स आरआरआर की कमाई को प्रभावित कर सकती है। 

End of Article