Dabangg 3: सलमान खान की दबंग 3 के नए पोस्टर में चांद का दीदार करती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, करवा चौथ की दी बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2019, 07:18 PM IST

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का नया पोस्टर शेयर कर सबको करवा चौथ की बधाई दी है।

Dabangg 3: सलमान खान की दबंग 3 के नए पोस्टर में चांद का दीदार करती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, करवा चौथ की दी बधाई
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फिल्म दबंग 3 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उनकी जोड़ी सलमान खान के साथ बनेगी। साल 2010 में आई दबंग सीरीज की ये तीसरी फिल्म है। इसमें सोनाक्षी अपना रज्जो का किरदार ही निभाएंगी। आज हर तरफ करवा चौथ की धूम है, ऐसे में सोनाक्षी ने भी फैंस को खास अंदाज में करवा चौथ की बधाई दी है। उन्होंने अपनी फिल्म दबंग 3 का नया पोस्टर शेयर किया है।

इस पोस्टर में सोनाक्षी एक नीली साड़ी और रेड ब्लाउज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को ढीली चोटी में बांधा हुआ है और कान के पीछे फूल लगाया है। रज्जो के रूप में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्टर वे भी करवा चौथ मना रही हैं। उन्होंने चांद को देखने के लिए छलनी ले रखी है। दरअसल करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं छलनी के जरिए चांद और फिर अपने पति को देखकर व्रत तोड़ती हैं। पोस्टर में सोनाक्षी भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं।

इस पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा कि रज्जो पांडे यानि कि मिसेज चुलबुल पांडे की और से आप सभी पतिव्रता और दबंग पत्नियों को हैप्पी करवा चौथ। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग कर लिखा रज्जो का करवा चौथ। 

आपको बता दें कि दबंग 3 को सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। अरबाज ने दबंग 2 को डायरेक्ट किया था। इसमें सलमान, सोनाक्षी के अलावा सई मांजरेकर और विलेन के रूप में किच्चा सुदीप दिखेंगे। ये फिल्म इसी साल 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

End of Article