बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया को कहा टाटा बाय-बाय, पोस्ट शेयर कर लिखा- नए अवतार में आऊंगी वापस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 03:00 PM IST

Shilpa Shetty Took Break From Social Media: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर अदाकारा ने इस बात की जानकारी दी है। यहां जानें आखिर क्यों शिल्पा शेट्टी ने ऐसा कदम उठाया है।

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया को कहा टाटा बाय-बाय, पोस्ट शेयर कर लिखा- नए अवतार में आऊंगी वापस
Photo Credit: Instagram

Shilpa Shetty Took Break From Social Media: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने फैशन सेंस, एक्टिंग, फिटनेस और डांस से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली अदाकारा ने हाल ही में एक ऐसा अनाउंसमेंट किया है जिसे सुनकर लोग काफी उदास हो गए हैं। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम और टि्वटर हैंडल पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस दंग रह गए। अदाकारा ने यह साझा किया है कि वह सोशल मीडिया को अब अलविदा कह रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अदाकारा को जाते देख उनके फैंस काफी नाराज हैं। यहां जानें आखिर क्यों शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। 

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार यानी आज अपने इंस्टाग्राम और टि्वटर हैंडल पर यह अनाउंस किया है कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया को अलविदा कह रही हैं। उन्होंने एक ऑल ब्लैक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वह एक ही चीजों को देख कर ऊब चुकी हैं। यह तस्वीर साझा करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'एक ही चीजों को देखकर मैं ऊब चुकी हूं, सब कुछ एक जैसा लग रहा है... सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं जब तक मुझे नया अवतार नहीं मिल जाता।'

भले ही अदाकारा ने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है। लेकिन उन्होंने अपने फैंस से यह वादा किया है कि, जब  उन्हें नया अवतार मिल जाएगा तब वह सोशल मीडिया पर वापस आएंगी। शिल्पा शेट्टी को जल्द ही रोहित शेट्टी की काॅप ड्रामा फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में देखा जाएगा। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें अदाकारा को बेहद दमदार रोल में देखा गया था।

End of Article