क्या सच में सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से हुई शहनाज गिल की छुट्टी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 10:52 PM IST

Shehnaaz Reacts To The Rumours Of Her Exit From Kabhi Eid Kabhi Diwali: हाल ही में यह खबर आई थी कि सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से शहनाज गिल को निकाल दिया गया है। अब शहनाज गिल ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्या सच में सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से हुई शहनाज गिल की छुट्टी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी 
Photo Credit: Instagram

Shehnaaz Gill Reacts To The Rumours Of Her Exit From Salman Khan's Film Kabhi Eid Kabhi Diwali: शहनाज गिल को सलमान खान की फिल्म सभी ईद कभी दिवाली में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। जब से कभी ईद कभी दिवाली फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है तब से यह चर्चा में बनी हुई है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। कहा जा रहा था कि सलमान खान की इस फिल्म में शहनाज गिल भी मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। लेकिन हाल ही में जो खबर आई थी उसने दर्शकों का दिल तोड़ दिया था। कहा जा रहा था कि सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से शहनाज गिल को बाहर कर दिया गया है। यह भी दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

Tellychakkar की एक खबर के अनुसार, यह कहा जा रहा था कि शहनाज गिल ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी लेकिन अब उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा था कि शहनाज गिल ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। लेकिन हाल ही में अदाकारा ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है जहां उन्होंने इस दावे को अफवाह बताया है।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर शहनाज गिल ने लिखा 'LOL! यह अफवाहें पिछले कुछ हफ्तों से मेरे लिए एंटरटेनमेंट का डेली डोज बन गई हैं। मैं उस वक्त का इंतजार नहीं कर सकती जब लोग यह फिल्म देखेंगे और मुझे इस फिल्म में देखेंगे।' शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह नोट लिखते हुए यह साफ कर दिया है कि उन्हें सलमान खान की फिल्म से बाहर नहीं निकाला गया है। इस नोट से यह साफ जाहिर हो रहा है कि दर्शकों के साथ वह‌ भी इस फिल्म को देखने के लिए बेचैन हैं। 

End of Article