बिना मास्क सड़क पर घूम रहे थे तैमूर, करीना कपूर से बोले पुलिसवाले- 'बच्चे को बाहर लेकर न आएं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2020, 10:49 AM IST

Kareena Kapoor Taimur Video: करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये तीनों मरीन ड्राइव में घूमने जा रहे हैं। इस दौरान पुलिसवाले करीना को टोक रहे हैं।

बिना मास्क सड़क पर घूम रहे थे तैमूर, करीना कपूर से बोले पुलिसवाले- 'बच्चे को बाहर लेकर न आएं'

मुंबई. देश भर में लॉकडाउन धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ रहे हैं। अब करीना कपूर, सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैफीना अपने बेटे तैमूर के साथ मरीन ड्राइव में घूम रहे हैं। हालांकि, इस दौरान पुलिसवाले उन्हें टोक रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सैफ और करीना को पुलिस के ऑफिसर टोक रहे हैं। पुलिस कह रहे हैं- 'आपको बच्चे को बाहर नहीं लाना चाहिए।' इस पर करीना कपूर पुलिसवाले से कहती हैं- 'ठीक है।'

वीडियो में करीना और सैफ ने मास्क पहना हुआ है। वहीं, तैमूर अली खान ने मास्क नहीं पहना है। वह अपने पिता के कंधे पर बैठे हुए हैं। इस लापरवाही के लिए सोशल मीडिया पर सैफ और करीना को ट्रोल भी किया जा रहा है। 

लोग बोले-क्या जरूरत थी बाहर आने की 
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- 'सवाल ये है कि तैमूर ने मास्क क्यों नहीं पहना।  एक बच्चे के साथ बाहर जाने की ऐसी क्या जरुरत थी। जब कोई इमरजेंसी भी नहीं है तो ऐसा लापरवाह व्यवहार क्यों'? वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- इन्हें देखकर लगता है कि महाराष्ट्र कोरोना से मुक्त ह गया है।

करीना कपूर इंस्टाग्राम पर हाल ही में डेब्यू किया था। करीना तैमूर की फोटो शेयर करती हैं। करीना ने हाल ही में एक फोटो शेयर की थी, इसमें तैमूर अली खान सैफ की पीठ पर लेट मस्‍ती करते नजर आ रहे हैं।  

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आईं थीं। इसके बाद अब करीना कपूर आमिर खान के अपोजिट फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आने वाली हैं। 

लाल सिंह चड्ढा इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम करने वाली हैं। तख्त अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना के अलावा, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर हैं। 
 

End of Article