Shamshera: शमशेरा करने से पहले रणबीर कपूर को पिता ऋषि कपूर ने दी थी चेतावनी, कहा- 'तू बहुत पछताएगा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 03:57 PM IST

Ranbir Kapoor on Rishi Kapoor warning about Shamshera: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इससे पहले रणबीर कपूर ने बताया कि उनके पिता ऋषि कपूर ने उन्हें चेतावनी दी थी।

Shamshera: शमशेरा करने से पहले रणबीर कपूर को पिता ऋषि कपूर ने दी थी चेतावनी, कहा- 'तू बहुत पछताएगा'

Ranbir Kapoor on Shamshera: रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा के जरिए लगभग चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। रणबीर कपूर फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े भी कई सीक्रेट्स शेयर कर रहे हैं। रणबीर ने बताया कि उनके पिता ऋषि कपूर ने उन्हें शमशेरा फिल्म साइन करने से पहले चेतावनी दी थी। ऋषि कपूर ने कहा था कि डायरेक्टर करण मल्होत्रा बहुत ही सख्त डायरेक्टर हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर करण मल्होत्रा की फिल्म अग्निपथ में काम कर चुके हैं।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कहा, 'मेरे पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने मुझे वार्निंग देते हुए कहा था- 'तू बहुत पछताएगा। करण मल्होत्रा बहुत ही सख्त डायरेक्टर है। वह किसी भी शॉट में बहुत सारे टेक्स लेता है, वह बहुत ज्यादा काम करवाता है तो तैयार रहना! अब हमने जब फिल्म देखी तो लग रहा है कि हमारी मेहनत रंग लाई है। मेरे और वाणी कपूर के लिए फिल्म की शूटिंग काफी थकाने वाली थी। हम दोनों ही धूल से ढंके हुए थे। ऐसे में फिल्म में काम करना किसी बुरे सपने से कम नहीं था।' 

कड़ी धूप में ऊनी कपड़ों में शूटिंग
रणबीर कपूर इंटरव्यू में आगे कहते हैं, 'मुंबई की कड़ी गर्मी में हम ऊनी कपड़े पहनकर शूट कर रहे थे। इसके अलावा मेरी दाढ़ी काफी ज्यादा घनी थी। इन सभी के बीच हमें एक्शन करना था। ऐसे में ये बेहद मुश्किल था।' चार साल बाद फिल्मों में वापसी करने पर रणबीर कपूर ने कहा, 'ये एक लंबा वक्त था। मेरी दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। पहली फिल्म शमशेरा और इसके बाद ब्रह्मास्त्र। काफी मेहनत, खून, पसीना औ आंसू लगे हैं इन दोनों ही फिल्मों में। अच्छी बात ये है कि दोनों बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। मैं देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं कि जनता इन फिल्मों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर शमशेरा के अलावा ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर पहली बार अपनी वाइफ आलिया भट्ट के साथ काम करने जा रहे हैं। इसके अलावा वह लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। वहीं, रणबीर संदीप वांगा की फिल्म एनिमल में भी नजर आएंगे। एनिमल में रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं।

End of Article