Ranbir Kapoor trolled: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ-साथ अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में बिजी हैं। अब हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी करके आलिया भट्ट इंडिया लौट आई हैं। हाल ही में आलिया को एयरपोर्ट पर देखा गया और इस दौरान वो हैरान रह गईं क्योंकि रणबीर पहले से ही यहां उनके आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को कार में देखा, तो वह बेहद सरप्राइज हो गईं। दोनों लवबर्ड्स एकसाथ बहुत ही खुश दिख रहे थे।
इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इनकी वजह से रणबीर को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर ट्रोल किया जा रहा है। इसकी वजह उनका ड्रंक लुक और पोस्चर बताया जा रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट का मीडिया इंतजार कर रही थीं। जहां वो विदेश यात्रा के बाद वापस लौट आई हैं। सभी ने आलिया को इस दौरान उनकी गर्भावस्था के लिए शुभकामनाएं दीं। आलिया भट्ट इस बात से अनजान थीं कि रणबीर कपूर उनकी कार में उनका इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान रणबीर अपने फोन में मग्न नजर आए। हालांकि वह अपनी कार से बाहर नहीं आए।

नशे में धुत दिखने पर जमकर ट्रोल हुए रणबीर कपूर!
नेटिजन्स और ट्रोलर्स ने पापा बनने जा रहे रणबीर को भी नहीं छोड़ा है। उन्हें उनके लुक और पोस्टर के लिए ट्रोल किया जा रहा। नेटिजन्स का कहना है कि रणबीर कपूर उन्हें बेहद नशे में दिख रहे हैं। यहां तक कि बड़े पैमाने पर ट्रोलर उनको 'नशेड़ी' तक कह रहे हैं। कुछ ने यह भी कहा कि ड्राइवर बेहतर दिख रहा था।

