शादी की रस्में शुरू होने से पहले ऋषि कपूर को याद करेंगे रणबीर-आलिया, आत्मा की शांति के लिए होगी पूजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 04:36 PM IST

Puja for Rishi Kapoor before Ranbir Alia Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से पहले दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को याद किया जाएगा। जानिए इस चर्चित शादी से जुड़ी अहम अपडेट...

शादी की रस्में शुरू होने से पहले ऋषि कपूर को याद करेंगे रणबीर-आलिया, आत्मा की शांति के लिए होगी पूजा

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding update: साल 2022 की सबसे चर्चित रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने सबसे बड़े दिन से पहले दिवंगत पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को खास तरीके से याद करेंगे। कपूर और भट्ट परिवार ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए एक पूजा का आयोजन करने वाले हैं। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले भट्ट और कपूर फैमिली आरके हाउस चेंबूर में ऋषि कपूर की याद में एक खास पूजा रखने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक कपूर परिवार ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए ये पूजा रखेगा। पंडितजी सबसे पहले दिवंगत एक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे, इसके बाद ही शादी की सारी रस्में शुरू होगी। गौरतलब है कि ऋषि कपूर की 30 अप्रैल 2022 को दूसरी डेथ एनिवर्सरी है, वह चाहते थे कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding) जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाए। 

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt cancel Rishi Kapoor, Neetu Kapoor's 40th  wedding anniversary bash due to Ritu Nanda's sudden demise? | Hindi Movie  News - Times of India

निधन से पहले प्लान कर रहे थे बेटे की शादी
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने बताया कि ऋषि कपूर रणबीर कपूर की शादी की प्लानिंग कर रहे थे। सुभाष घई ने कहा था, 'मुझे आज भी याद है कि जनवरी 2020 में मैं ऋषि कपूरजी से मिलने उनके घर गया था। हम दोनों की कई विषयों पर लंबी बातचीत हुई थी। वह दिसंबर 2020 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए काफी बड़े पैमाने पर प्लानिंग कर रहे थे।' डायरेक्टर आगे कहते हैं, 'आलिया और रणबीर की शादी का ऋषि कपूर का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है।'  

Alia Bhatt wishes to work with rumoured boyfriend Ranbir Kapoor's father Rishi  Kapoor once again | PINKVILLA

दुल्हन की तरह सजा आरके हाउस 
शादी से पहले कपूर परिवार का पुश्तैनी घर आरके हाउस को दुल्हन की तरह सजा दिया गया। पूरे बंगले में लाइट की लड़िया लगाई गई है। ऋषि कपूर भी चाहते थे कि उनके बेटे की शादी इसी घर पर हो। 

दैनिक भास्कर से बातचीत में आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने कहा कि शादी की डेट और वेडिंग वेन्यू में बदलाव किया गया है। राहुल ने कहा कि मीडिया के ड्रोन कैमरे के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। इस कारण ये फैसला लिया गया है।

End of Article