Rana Daggubati Wedding date: इस द‍िन गर्लफ्रेंड मिहिका संग शादी करेंगे बाहुबली के भल्‍लाल देव, सामने आई डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2020, 12:39 PM IST

Rana Daggubati Wedding date: बाहुबली के भल्‍लादेव यानि एक्‍टर राणा दग्‍गुबती और उनकी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज की शादी की तारीख फ‍िक्‍स हो गई है।

Rana Daggubati Wedding date: इस द‍िन गर्लफ्रेंड मिहिका संग शादी करेंगे बाहुबली के भल्‍लाल देव, सामने आई डेट

Rana Daggubati Wedding date: स‍िनेमा की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म बाहुबली 2 के भल्‍लादेव यानि एक्‍टर राणा दग्‍गुबती ने हाल ही में इंटीरियर डिजाइनर और लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ सगाई की थी। सगाई की तस्‍वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। उसके बाद से ही उनके प्रशंसकों को दोनों सितारों को दूल्‍हा और दुल्‍हन के लिबास में देखने की इच्‍छा थी। अब फैंस की यह इच्‍छा भी पूरी होने जा रही है। राणा और मिहिका बजाज की शादी की तारीख अब फ‍िक्‍स हो गई है।

8 अगस्‍त को बजेगी शहनाई

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, राणा और मिहीका की शादी की शहनाई 8 अगस्त को हैदराबाद में बजने वाली है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी की तारीख राणा के पिता सुरेश बाबू ने कंफर्म की है। उनके अनुसार समारोह में दोनों ही परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे। शादी धूमधाम से होगी लेकिन लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा।

कौन हैं मिहिका बजाज?

राणा दाग्गुबाती ने जैसे ही फैंस को अपनी सगाई के बारे में जानकारी दी उनके फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर ये लकी गर्ल है कौन जिसने 'भल्लालदेव' का दिल जीत लिया? मिहिका हैदराबाद में जन्मी और पली- बढ़ी हैं और बंटी व सुरेश बजाज की बेटी हैं। मिहिका इंटीरियर डिजाइन और डेकोर का बिजनेस चलाती हैं और उनकी कंपनी का नाम है ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो। इसके साथ ही उनकी कंपनी वेडिंग और इवेंट्स भी प्लान करती है। मिहिका ने Chelsea University से इंटीरियर डिजाइनिंग में मास्टर्स की है।

कौन हैं राणा दग्‍गुबती?

बता दें कि राणा दग्गुबाती साउथ के सुपरस्‍टार हैं। साल 2011 में 'दम मारो दम' में वह बिपाशा बासु के साथ नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'हाउसफउल 4', 'द गाजी अटैक', 'बेबी' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। बाहुबली में भल्लालदेव का रोल निभाकर राणा दग्गुबाती ने फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई, फिल्म में भले ही उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया लेकिन दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया। 

End of Article