Raksha Bandhan: भाई-बहन के अटूट बंधन की कहानी है रक्षा बंधन, रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 05:48 PM IST

Raksha Bandhan Movie Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म भाई और बहन के रिश्ते पर आधारित है। देखें फिल्म का ट्रेलर...

Raksha Bandhan: भाई-बहन के अटूट बंधन की कहानी है रक्षा बंधन, रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर

Raksha Bandhan Movie Trailer. अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर से साफ हो गया है कि फिल्म की कहानी भाई और बहन के अनमोल रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 

रक्षा बंधन के ट्रेलर (Raksha Bandhan Trailer) में दिखाया है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी बहन की शादी और दहेज के लिए पैसे जोड़ रहे हैं। इसके लिए अपनी दुकान भी गिरवी रख देते हैं। बहन की शादी करने के लिए उन्होंने खुद भी शादी नहीं की।  अक्षय कुमार की ये फिल्म एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा है। इसमें भाई-बहन के रिश्ते, बेशुमार प्यार और रिश्ते की खूबसूरती को दिखाया गया है। फिल्म में सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत अक्षय कुमार की बहन के किरदार में नजर आने वाली है। रक्षा बंधन फिल्म को आनंद.एल.राय ने डायरेक्ट किया है। 

यहां पर देखें फिल्म का ट्रेलर (Raksha Bandhan Trailer)

लाल सिंह चड्ढा से होगा क्लैश
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का बॉक्स ऑफिस पर लाल सिंह चड्ढा से क्लैश होगा। आमिर खान की फिल्म भी 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। रक्षा बंधन फिल्म की घोषणा अक्षय कुमार ने साल 2021 में इसी त्योहार के मौके पर की थी। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। ऐसे में फैंस को अब रक्षा बंधन से काफी उम्मीद है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। अक्षय कुमार अब फिल्म गोरखा, राम सेतु, सेल्फी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार ओह माय गॉड के सीक्वल ओह माय गॉड 2 में नजर आने वाले हैं।  
 

End of Article