प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे पर बेटी मालती और पति निक जोनस को दिया बेहद खास तोहफा, शेयर की क्यूट तस्वीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 09:38 AM IST

प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे के मौके पर बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस को खास तोहफा दिया और सोशल मीडिया पर क्यूट तस्वीर शेयर की। देखें एक्ट्रेस का पोस्ट।

प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे पर बेटी मालती और पति निक जोनस को दिया बेहद खास तोहफा, शेयर की क्यूट तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व सिंगर निक जोनस के लिए यह फादर्स डे काफी खास था, क्योंकि इस बार उनके साथ उनकी बेटी मालती मेरी जोनस चोपड़ा भी हैं। इस साल जनवरी महीने में उनकी बेटी का जन्म हुआ था और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी। 

प्रियंका ने शेयर की क्यूट फोटो

अब फादर्स डे के मौके पर प्रियंका ने निक और मालती की बेहद क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका ने जो फोटो शेयर की उसमें निक के केवल पैर नजर आ रहे हैं जबकि मालती मरून कलर की प्रिंटेड फ्रॉक और हेयरबैंड पहने हुए हैं। यह तस्वीर पीछे की तरफ से खींची गई है, जिसमें उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा। इस फोटो में दोनों एक जैसे जूते पहने दिख रहे हैं। जहां मालती मैरी के जूतों पर 'MM' लिखा है तो वहीं निक के जूतों पर 'MM's Dad' यानी मालती मैरी के पिता लिखा है। 

प्रियंका ने लिखा ये पोस्ट

पति निक जोनस और बेटी मालती की ये क्यूट तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने लिखा, 'पहला फादर्स डे मुबारक हो माय लव। तुम्हें हमारी बेटी के साथ देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी है। घर वापसी के लिए कितना खूबसूरत दिन है। आई लव यू..। ऐसे बहुत से आने वाले दिनों के लिए।' वहीं निक ने भी इस फोटो को शेयर किया है। 

जनवरी में दी थी मां बनने की जानकारी

इस साल बनी थीं मांमालूम हो कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की थी जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद साल 2022 में दोनों सरोगेसी के जरिए पहली बार पेरेंट्स बने और उनके घर बेटी का जन्म हुआ। बता दें कि उन्होंने इस साल 22 जनवरी को फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो सरोगेसी के जरिए मां बन गई हैं

End of Article