नीतू कपूर की शादी में घुस आए थे जेबकतरे, ऋषि कपूर और उन्हें गिफ्ट में दिया था ये सामान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 06:11 PM IST

pickpockets Came in Neetu Kapoor And rishi kapoor wedding: नीतू कपूर ने आगे बताया कि कैसे वो और उनके दिवंगत पति घबरा गए। इसलिए दोनों अपने आप को नॉर्मल करने के लिए ब्रांडी पी रहे थे, जिसके कारण वह समारोह के दौरान फेरे लेते समय नशे में थीं...

नीतू कपूर की शादी में घुस आए थे जेबकतरे, ऋषि कपूर और उन्हें गिफ्ट में दिया था ये सामान

Neetu Kapoor And rishi kapoor wedding Story: नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड की सबसे यादगार शादियों में से एक थी। जनवरी 1980 में बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने शादी की थी। उनकी शादी वास्तव में यादगार थी क्योंकि नीतू अक्सर अपनी शादी के दिन के मजेदार पल और खुलासे शेयर करती हैं, खासकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर। इस बार फिर एक्ट्रेस ने एक चैट शो के दौरान खुलासा किया है कि किस तरह उनकी शादी में शामिल होने वालों की संख्या देखकर दोनों घबरा गए थे। इतना ही नहीं शादी में इतने सारे मेहमानों को देखकर दोनों लगभग बेहोश भी हो गए थे।

नीतू कपूर ने आगे बताया कि कैसे वो और उनके दिवंगत पति घबरा गए और इसलिए दोनों अपने आप को नॉर्मल करने के लिए ब्रांडी पी रहे थे, जिसके कारण वह समारोह के दौरान फेरे लेते समय नशे में थीं। नीतू कपूर ने यह भी खुलासा किया कि उनकी शादी में जेबकतरे भी थे। उन्होंने कपल को गिफ्ट में पत्थर और चप्पलें दी थीं। क्योंकि वे सभी तैयार थे और उन्होंने शादी में ऐसे एंट्री की थी कि सभी सोचें वे मेहमान थे। लेकिन वो खुद परेशान हो गए थे क्योंकि यह इतनी बड़ी शादी थी।

Rishi Kapoor and Neetu Singh's love saga

नीतू कपूर ने यह याद करते हुए बताया कि कैसे भीड़ ने उन्हें और ऋषि को असहज कर दिया था। नीतू ने बताया कि ऋषि भीड़ से डरे हुए थे, इसलिए घोड़े पर चढ़ने से पहले वह बेहोश हो गए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, नीतू कपूर ने हाल ही में 'जुग जुग जीयो' के साथ फिल्मों में वापसी की है। राज मेहता द्वारा डायरेक्ट और करण जौहर द्वारा प्रोड्यूज इस फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

End of Article