Mr. India की नन्ही टीना अब हैं दो बेटियों की मां, देखें 41 साल की Huzaan Khodaiji का ग्‍लैमरस अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 12:28 PM IST

Huzaan Khodaiji Transformation: फिल्म मिस्‍टर इंडिया में एक छोटी बच्‍ची ‘टीना' का रोल भी काफी पसंद किया गया था। इस रोल को निभाया था Huzaan Khodaiji ने। 

Mr. India की नन्ही टीना अब हैं दो बेटियों की मां, देखें 41 साल की Huzaan Khodaiji का ग्‍लैमरस अंदाज

Huzaan Khodaiji Transformation: बॉलीवुड एक्‍टर अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म मिस्‍टर इंडिया अपने समय की सुपरहिट फ‍िल्‍म थी। आज भी इस फ‍िल्‍म को काफी पसंद किया जाता है। अनिल कपूर और श्रीदेवी को इस फ‍िल्‍म की बदौलत अच्‍छी प्रशंसा और लोकप्रियता मिली थी। इस फ‍िल्‍म में श्रीदेवी के साथ बच्चों की एक फौज नजर आई थी। इसलिए यह फिल्‍म बच्‍चे भी काफी पसंद करते हैं लेकिन पर्दे पर नजर आए वो बच्‍चे अब बड़े हो गए हैं। इस फ‍िल्‍म में एक छोटी बच्‍ची ‘टीना' का रोल भी काफी पसंद किया गया था। इस रोल को निभाया था Huzaan Khodaiji ने।

फिल्म में नन्ही टीना के रोल में हुजान ने फैंस को काफी प्रभावित किया था। उनकी डिंपल वाली स्माइल ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म में एक बम धमाके में उनकी मौत हो जाती है और ये सीन काफी इमोशनल था। हुजान खोदैजी अब काफी बड़ी हो गईं हैं और बॉलीवुड अदाकाराओं की तरह ग्लैमरस नजर आती हैं। उनकी ताजा तस्‍वीरों में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकेंगे कि ये वही नन्‍ही टीना है जो मिस्‍टर इंडिया में नजर आई थी। 

फ‍िल्‍मों को कह दिया अलविदा 

Mr. India में काम करने के बाद हुजान (Huzaan Khodaiji) ने सिनेमा को अलविदा कह दिया। उन्‍होंने केवल इसी फ‍िल्‍म में काम किया और उसके बाद दूसरी किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। इसका कारण तो स्‍पष्‍ट नहीं है लेकिन इतना पता चला है कि इन दिनों पर मार्केटिंग के फील्ड में हैं। 

दो बेटियों की मां

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Huzaan Khodaiji अब लिंटास नाम की एक कंपनी में एडवरटाइजिंग एक्जीक्यूटिव हैं और अपने काम को काफी एन्‍जॉय कर रही हैं। नन्‍ही सी टीना का रोल करने वाली हुजान 41 साल की हो गई हैं और उनकी दो बेटियां भी हैं। वह 6 साल की थीं जब उन्‍हें मिस्टर इंडिया में देखा गया था। 41 साल की होने पर भी उनकी मुस्‍कान उतनी ही मनमोहक है जितनी 6 साल की उम्र में थीं। 

End of Article