अभिनेत्री ने ब्लैक मोनोकिनी में शीशे के सामने बैठ नशीली आंखो से सोशल मीडिया पर कहर मचा दिया है। फोटो में जाह्नवी की मासूमियत देख फैंस उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं।
जाह्नवी के इस पोस्ट को 20 घंटे के भीतर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं फैंस कमेंट कर अभिनेत्री के इस अंदाज को फायर बता रहे हैं।
बता दें इससे पहले अभिनेत्री समुद्र किनारे ब्लैक बिकनी पहन पानी में आग लगाते हुए नजर आई थी। जाह्नवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर ढा रही हैं।
जाह्नवी इन फोटोज में अलग-अलग पोज देते हुए काफी दिलकश नजर आ रही हैं।
वहीं कुछ दिन पहले जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर मिस एंड मिस माही का भी पोस्टर शेयर किया था। ऑन स्क्रीन क्रिकेटर बनने के लिए जाह्नवी इन दिनों काफी तैयारी कर रहे हैं। फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही एच विनोथ की फिल्म वाल्मिकी में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।