अगली फिल्म में डिटेक्टिव बनेंगी करीना कपूर, पहली बार पर्दे पर ऐसा रोल निभाती आएंगी नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 07:15 AM IST

करीना कपूर खान अपनी अगली फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि वो इसमें ना केवल एक्टिंग करेंगी बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। करीना कपूर ने बताया कैसा होगा अगली फिल्म में उनका रोल।

अगली फिल्म में डिटेक्टिव बनेंगी करीना कपूर, पहली बार पर्दे पर ऐसा रोल निभाती आएंगी नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज के लिए तैयार है। अब वो जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। करीना ने पिछले साल यह जानकारी दी थी कि वो फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी अब करीब एक साल बाद वो अपने प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार हैं। 

करीना के लिए खास है प्रोजेक्ट

करीना कपूर ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात की और फिल्म में अपने रोल के बारे में बताया। करीना ने इस बारे में बताया, 'हम लंदन में शूटिंग करेंगे। मैं फिल्म में एक डिटेक्टिव, एक धोखेबाज पुलिस अफसर का रोल निभा रही हूं। यह मेरे लिए अलग है क्योंकि दर्शकों ने मुझे ग्लैमरस रोल में देखा है। लेकिन यह मेरे लिए एक बोल्ड और अलग कदम होगा।'

सितंबर में शुरू होगी शूटिंग

करीना कपूर की इस फिल्म को हंसल मेहता डायरेक्ट करेंगे। हंसल मेहता संग काम करने के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा जब दो अलग जगह से लोग साथ आते हैं तो उसका नतीजा बहुत शानदार होता है। करीना ने इस बारे में कहा, 'हंसल और मैं अलग-अलग दुनिया से आते हैं। जब दो अलग-अलग दुनिया एक साथ आती हैं, तो मेरा मानना है कि शानदार काम होगा। मैं भी एक विनम्र एक्टर हूं और डायरेक्टर के मुताबिक काम करना पसंद करती हूं। वह जैसे चाहे मुझे अपने मुताबिक ढाल सकते हैं।' मालूम हो कि इस फिल्म को एकता कपूर भी प्रोड्यूस कर रही हैं। 

हंसल संग काम करने पर कही थी ये बात

इससे पहले, करीना ने अपनी एक्साइटमेंट उत्साह को साझा करते हुए एक बयान में कहा था कि इस फिल्म में एकता के साथ एक निर्माता के रूप में काम करने का अवसर है, जिसे उनका परिवार लंबे समय से जानता है। करीना ने कहा था कि उन्हें हंसल की फिल्में पसंद हैं, इसलिए पहली बार उनके साथ काम करना सम्मान की बात होगी। इस फिल्म में बहुत कुछ पहली बार दिखाया गया है, और वह इस साहसिक कार्य को करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

End of Article