करण जौहर ने अपनी फिल्म के रॉकी के लिए लिखा स्पेशल नोट, न्यूड फोटोज के‌ विवाद में घिरे रणवीर सिंह को करण ने ऐसे किया सपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 08:35 PM IST

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की रणवीर सिंह की फोटो। करण ने रणवीर को फोटो को शेयर करते हुए उनके लिए स्पेशल नोट भी लिखा है।

करण जौहर ने अपनी फिल्म के रॉकी के लिए लिखा स्पेशल नोट, न्यूड फोटोज के‌ विवाद में घिरे रणवीर सिंह को करण ने ऐसे किया सपोर्ट
Photo Credit: Instagram

Karan Johar write Special note for Ranveer Singh : करण जौहर इन दिनों अपने शो कॉफी विद करण को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। करण अपने शो पर सेलिब्रिटीज से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सवाल पूछते हैं। हम सभी जानते हैं करण आलिया को अपनी बेटी मानते हैं। हाल ही में करण ने अपने फेवरेट एक्टर के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखा है। ये एक्टर कोई ओर नहीं रणवीर सिंह है। 

रणवीर सिंह करण के शो पर कुछ समय पहले आलिया भट्ट के साथ आए थे। दोनों स्टार्स ने उस दौरान करण के साथ जमकर मस्ती की थी।अब करण ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर करते हुए उनकी तारीफ में स्पेशल नोट लिखा है।

करण ने रणवीर की तारीफ में लिखा स्पेशल नोट

करण ने लिखा, 'आज कोई मौका नहीं है.. न ही मार्केटिंग एजेंडा है... ना कोई लॉन्च होने वाला है... कुछ नहीं। ये एक फिलिंग हैं जो मैं आप सबके साथ शेयर करना चाहता हूं। मुझे धीरे- धीरे रणवीर सिंह से प्यार हो गया'। 

उन्होंने आगे लिखा, 'जिस तरह से वो हर किसी से अपना प्यार जाहिर करते है वो बहुत स्पेशल हैं। उनके अंदर वो एबिलिटी है कि जिसे मिलते है उसे स्पेशल फील करवाते हैं... उनका अपना व्यक्तित्व बिल्कुल खो जाता है और उनका ऑरा प्यार के हर छोटे जेश्चर में नजर आता है। मेरी फिल्म के दौरान मैंने रणवीर को बहुत करीब से ऑब्जर्व किया और एक ऐसी दूरी जिससे पता चलता है कि वो कितने सॉलिड आदमी है। हां, एक ऑर्टिस्ट के तौर पर उनका अपना अतरंगीपन है.. लेकिन वो इस चीज को स्क्रीन पर बेहतर तरीके से उतारते हैं, इसलिए उन्हें इस चीज की इजाजत है। व्यक्तिगत स्तर पर मैं उनकी उदारता से काफी प्रभावित हुआ हूं। आई लव यू रणवीर सिंह। उसे अच्छे बच्चे को अपने से कभी दूर मत होने देना जिससे आप बड़े बने हैं।

रणवीर सिंह इन दिनों न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इस फोटोशूट के बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। हालांकि फिल्म  इंडस्ट्री से रणवीर को काफी सपोर्ट मिला है।

End of Article