July OTT releases: 'जादूगर' से लेकर 'गुड लक जेरी' तक, जुलाई में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेबसीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 10:12 AM IST

July OTT releases Upcoming movies and web series: जून महीने में ओटीटी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, वहीं जुलाई में भी ओटीटी ने मनोरंजन करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

July OTT releases: 'जादूगर' से लेकर 'गुड लक जेरी' तक, जुलाई में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेबसीरीज

July OTT releases Upcoming movies and web series: जून महीने में ओटीटी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, वहीं जुलाई में भी ओटीटी ने मनोरंजन करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस महीने ओटीटी की दुनिया में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की कई शानदार फिल्में और वेबसीरीज रिलीज होने वाली हैं। पूरे महीने दर्शकों को मनोरंजन की जबरदस्त डोज मिलने वाली है। आइये जानते हैं जुलाई में कब कौन सी फिल्म या वेबसीरीज ओटीटी पर रिलीज होगी। 

Dhaakad 

एक जुलाई को कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल की फिल्म धाकड़ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। Zee5 पर एक जुलाई से इस फिल्म का प्रीमियर होगा। रजनीश घई के निर्देशन में बनी ये स्पाई एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। अब मेकर्स इसे ओटीटी पर लाए हैं ताकि ये दर्शकों के बीच पहुंच सके। 

Samrat Prithviraj 

अमेजन प्राइम वीडियो ने सम्राट पृथ्वीराज के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की थी। भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों में प्राइम वीडियो के सभी मेंबर्स 01 जुलाई, 2022 से अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में इस फिल्म की एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद, मानव विज, आशुतोष राणा और साक्षी तंवर जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अभिनय किया है। 

Operation Romeo

3 जुलाई को Netflix पर नीरज पांडेय द्वारा निर्मित फिल्म ऑपरेशन रोमियो रिलीज हो रही है। यह फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जोकि काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में शरद केलकर, भूमिका चावला और सिद्धांत गुप्ता लीड रोल में नजर आए थे।

Vikram 

8 जुलाई को कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल की फिल्म विक्रम भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में देखी जा रही है और अब तक 400 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

Jaadugar 

पंचायत फेम जितेंद्र कुमार और आरुषि शर्मा स्टारर फिल्म जादूगर 15 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को दर्शक Netflix पर देख पाएंगे। फिल्म में जितेंद्र कुमार मीनू जादूगर के रोल में हैं। ये एक प्रेम कहानी है और उसे प्रेम को पाने के लिए करने वाले संघर्ष को दर्शाती है।

Good Luck Jerry

29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेन ने किया है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।

End of Article