रिया चक्रवर्ती ने अनुराग कश्यप से मांगी थी मदद, कहा-'खराब पब्लिसिटी से हैं परेशान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2020, 10:18 PM IST

Rhea Chakraborty whatsapp chat: रिया चक्रवर्ती और अनुराग कश्यप का एक वॉट्सऐप चैट सामने आया है। इस चैट में अनुराग कश्यप ने रिया चक्रवर्ती से कहा था कि वह फ्रेंडली जर्नलिस्ट से मिले।

रिया चक्रवर्ती ने अनुराग कश्यप से मांगी थी मदद, कहा-'खराब पब्लिसिटी से हैं परेशान'

मुंबई. रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पहली बार मीडिया के सामने बात की है। अब रिया चक्रवर्ती की एक वॉट्सऐप चैट सामने आई है। इस चैट में वह अनुराग कश्यप से मदद मांग रही हैं। 

Times Now की रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती सुशांत की मौत के बाद हो रही निगेटिव पब्लिसिटी से काफी परेशान थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को वॉट्सऐप से मदद मांगी थी। 

रिया चक्रवर्ती ने अनुराग को लिखा था कि-'मुझे खराब पब्लिसिटी मिल रही है। मुझे सुशांत की जिंदगी में निगेटिव वुमन के तौर पर दिखाया जा रहा है। मुझे जानना है कि इन आरोपों और खराब पब्लिसिटी से मैं कैसे छुटकारा मिले।  

अनुराग कश्यप ने दी सलाह 
फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने रिया चक्रवर्ती को कथित रूप से सलाह दी थी कि वह फ्रेंडली जर्नलिस्ट से मिले। एक चैट में अनुराग कश्यप ने रिया चक्रवर्ती के साथ कुछ फ्रेंडली जर्नलिस्ट के साथ नंबर शेयर किए थे। 

आपको बता दें कि रिया के दावों पर कई सावल उठाए सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह प्लेन उड़ा रहे थे। अंकिता ने पूछा कि ये कैसा क्लॉस्टोफोबिया है।

सुशांत के पिता ने कहा- हत्यारी है रिया 
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के.सिंह का एक वीडियो सामने आया था। इसके अलावा उन्होंने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने की मांग की है। टाइम्स नाउ से बात करते हुए सुशांत के पिता ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती मेरे बेटे सुशांत को लंबे समय से जहर पिलाया करती थी, वो इसकी हत्यारी है।' 

सुशांत के पिता के मुताबिक- 'जांच एजेंसियों को चाहिए कि वो रिया को और उसके सहयोगियों को अविलंब गिरफ्तार करें और उसे सजा दिलाएं।' आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में ड्रग्स का चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। 

End of Article