Ek Villain Returns Box Office Collection: एक विलेन रिटर्न्स की कमाई में आई 55 फीसदी की गिरावट, जानिए चार दिन का कुल कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 07:28 AM IST

Ek Villain Returns Box Office Collection Day 4: एक विलेन रिटर्न्स की सोमवार की कमाई में भारी गिरावट आई है। जानिए चार दिन में कितना हुआ फिल्म का कुल कलेक्शन...

Ek Villain Returns Box Office Collection: एक विलेन रिटर्न्स की कमाई में आई 55 फीसदी की गिरावट, जानिए चार दिन का कुल कलेक्शन

Ek Villain Returns Box Office Collection Day 4: फिल्म एक विलेन रिटर्न्स  के कलेक्शन में सोमवार को भारी गिरावट आई है। हालांकि, फिल्म ने अपना मंडे टेस्ट पास कर लिया है। फिल्म को मास बेल्ट में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं, मल्टीप्लेक्स की कमाई में कमी आई है। एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम (John Abraham), तारा सुतारिया (Tara Sutaria), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और दिशा पाटनी (Disha Patani) अहम रोल में हैं। फिल्म की कुल कमाई लगभग 26.50 करोड़ रुपए हो गई है।   

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती अनुमानों के अनुसार सोमवार को एक विलेन रिटर्न्स ने 2.90 करोड़ रुपए से 3.10 करोड़ रुपए (Ek Villain Returns Box Office Collection) के बीच कलेक्शन किया है। पहले दिन यानी शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में 55 फीसदी तक की गिरावट आई है। फिल्म की चार दिन का कुल कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपए हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले हफ्ते 35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। ऐसे में 50 करोड़ रुपए लाइफटाइम कलेक्शन काफी मुश्किल है। 

नहीं रिलीज हो रही हैं बड़ी फिल्में 
एक विलेन रिटर्न्स के लिए बड़ा फायदा है कि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्में रिलीज नहीं हो रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। वहीं, मोहर्रम की छुट्टी के कारण फिल्म को दूसरे सोमवार फायदा मिल सकता है। इससे फिल्म के कलेक्शन में एक या दो करोड़ रुपए का इजाफा आ सकते हैं। इसके अलावा 25 अगस्त को विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे की लाइगर रिलीज होगी।   

आपको बता दें कि फिल्म ने पहले वीकेंड 23.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ये रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा के 31 करोड़ रुपए के वीकेंड कलेक्शन से कम है। एक विलेन रिटर्न्स साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। इसमें श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख अहम रोल में थे। 

End of Article