दीपिका पादुकोण का पठान में होगा दमदार रोल, सामने आया शाहरुख खान की फिल्म का नया टीजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2022, 04:21 PM IST

Deepika Padukone teaser video From Pathaan: पठान निश्चित रूप से बॉलीवुड में सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी...

दीपिका पादुकोण का पठान में होगा दमदार रोल, सामने आया शाहरुख खान की फिल्म का नया टीजर

Deepika Padukone teaser From Pathaan: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चाओं में हैं। पठान निश्चित रूप से बॉलीवुड में सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा 2 मार्च को की गई थी। एक छोटे टीजर वीडियो के साथ इसकी घोषणा की गई थी, जिसमें बताया गया था कि पठान गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। अब रविवार 19 जून को, प्रोडक्शन हाउस यश राज प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पहले लॉन्च किए गए टीजर वीडियो से दीपिका पादुकोण का एक स्निपेट शेयर किया गया है। जिसमें दीपिका का किरदार काफी स्ट्रांग और अहम दिख रहा है। इसी के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने पठान ट्रेलर की मांग करना शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया यूजर्स दीपिका पादुकोण की क्लिप को बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बस ट्रेलर दे दो यार...।' दूसरे ने लिखा- 'ट्रेलर लॉन्च कर दो प्लीज...।' अन्य ने लिखा- 'कृपया 25 जून 2022 को पठान का टीजर या पोस्टर अपलोड करें इस दिन शाहरुख खान को बॉलीवुड में 30 साल पूरे होंगे।'

जैसा कि हम जानते हैं शाहरुख खान अगले साल धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। क्योंकि उनकी तीन फिल्में 2023 में रिलीज होने वाली हैं। पहली सिद्धार्थ आनंद की पठान है। सिद्धार्थ आनंद वही हैं जिन्होंने 2019 में वाईआरएफ के लिए सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर वॉर दी थी। वहीं पठान से शाहरुख की पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है क्योंकि उनकी आखिरी रिलीज जीरो 2018 में रिलीज हुई थी।

दीपिका पादुकोण और प्रभास की साथ में अपनी पहली फिल्म में काम कर रही हैं। फिल्म में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को नाग अश्विन डायरेक्टर कर रहे हैं। इसके अलावा दीपिका, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर फिल्म भी कर रही हैं।

End of Article