Bollywood Throwback: Anil Kapoor संग शादी को लेकर ये था Madhuri Dixit का जवाब, एक्‍टर के बारे में कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2021, 06:58 AM IST

Bollywood Throwback When Madhuri Dixit asked to marry Anil Kapoor: बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित से जब पूछा गया कि क्‍या वे अनिल कपूर से शादी करना चाहेंगी, तो क्‍या था उनका जवाब?

Bollywood Throwback: Anil Kapoor संग शादी को लेकर ये था Madhuri Dixit का जवाब, एक्‍टर के बारे में कही ये बात

Bollywood Throwback When Madhuri Dixit asked to marry Anil Kapoor: बॉलीवुड एक्‍टर अनिल कपूर और अदाकारा माधुरी दीक्षित की जोड़ी सिनेमा की हिट जोड़ी मानी जाती रही है। माधुरी ने अनिल कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया जिनमें राम लखन, टोटल धमाल, कर्मा जैसी फ़िल्में शामिल हैं। इन फ‍िल्‍मों में दर्शकों ने दोनों की जुगलबंदी को काफी पसंद किया। ऑनस्‍क्रीन के साथ साथ दोनों की ऑफस्‍क्रीन केमिस्ट्री भी कमाल की रही है। दोनों की करीबियों की चर्चा भी एक समय खूब होती है। 

साल 1989 में माधुरी दीक्षित से एक इंटरव्‍यू में अनिल कपूर के बारे में बाती की गई थी। इस इंटरव्‍यू में माधुरी दीक्षित से पूछा गया था कि क्‍या वो अनिल कपूर संग शादी करना चाहेंगी। माधुरी ने इस सवाल का ऐसा जवाब द‍िया कि आप हैरान रह जाएंगे। माधुरी दीक्षित ने कहा- 'नहीं। मैं अनिल कपूर जैसे इंसान से शादी नहीं करूंगी। वे बेहद हाइपरसेंसिटिव हैं जबकि मैं कूल नेचर वाला पति चाहती हूं।' 

अनिल कपूर के लिए कही थी ये बात
माधुरी दीक्षित ने जिस समय ये इंटरव्‍यू दिया था उस समय दोनों के अफेयर की भी चर्चा थी। दोनों के बारे में खूब खबरें छपती थीं। इंटरव्‍यू में माधुरी ने कहा था- 'मैंने और अनिल कपूर ने कई फ‍िल्‍में साथ की हैं और मैं उनके साथ सहज महसूस करती हूं। मैं हमारे कथित अफेयर का मजाक भी कर सकती हूं।' 

1999 में कर ली शादी 
माधुरी दीक्षित का नाम अनिल कपूर के अलावा कई बॉलीवुड सितारों संग जुड़ा। उनकी खूबसूरती के कई दीवाने थे। हालांकि माधुरी ने तब हैरान कर द‍िया जब उन्‍होंने पेशे से डॉक्‍टर श्रीराम नेने से शादी कर ली। माधुरी ने 17 अक्‍टूबर 1999 को शादी की थी। इन दिनों वह डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में नजर आती हैं।

End of Article