Top Bollywood News 6 Aug 2022: रिलीज हुआ लाइगर फिल्म का नया गाना Aafat, ब्रह्मास्त्र पर डायरेक्टर ने किया ये खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 08:03 PM IST

Bollywood News Today in Hindi 6 Aug 2022: फिल्म ब्रह्मास्त्र की मेकिंग का नया वीडियो रिलीज हुआ है। इसमें मेकर्स ने कई खुलासे किए हैं। वहीं, आलिया भट्ट ने पहली बार फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप। जानिए बॉलीवुड की छह अगस्त की बड़ी खबरें।

Top Bollywood News 6 Aug 2022: रिलीज हुआ लाइगर फिल्म का नया गाना Aafat, ब्रह्मास्त्र पर डायरेक्टर ने किया ये खुलासा

Bollywood News Today in Hindi 6 Aug 2022: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी से जल्द ही शादी कर सकती हैं। वहीं, ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया कि उन्हें 10 साल पहले आइडिया आया था। प्रेग्नेंसी की खबर के बाद पहली बार साथ नजर आए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। इस दौरान आलिया भट्ट ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें कैसा बॉयफ्रेंड चाहिए। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

सुजैन खान अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी (Sussane Khan and Arslan Goni Marriage) के साथ रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजैन और अर्सलान जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक शादी में सुजैन के एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन, उनके बच्चे और ऋतिक की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद शामल हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, 'सुजैन और अर्सलान दोनों ही परिपक्व है। दोनों जानते हैं कि वह अपनी बाकी जिंदगी साथ बिताना है। सुजैन ने दोबारा शादी का फैसले करने से फैसले काफी ज्यादा सोच विचार किया है।    

10 साल पहले आया था ब्रह्मास्त्र का आइडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Bhramastra Movie) नौ सितंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म मेकिंग का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया कि 10 साल पहले साल 2011 मैं फिल्म ये जवानी है दीवानी के निर्माण के दौरान आया था। ये जवानी है दीवानी की कहानी लिखने के लिए वह हिमालय की पहाड़ियों में गए थे। अयान मुखर्जी के मुताबिक हिमालय में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिकता का उनकी लाइफ में काफी पॉपुलर हुआ था। इसी पॉजीटिव एनर्जी और आध्यात्मिकता से ब्रह्मास्त्र का आइडिया आया।   

यहां देखें वीडियो (Bhramastra Making Video)

रिलीज हुआ लाइगर का नया गाना आफत (Liger Song Afaat)
विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का नया गाना आफत रिलीज हो गया है। गाने में दोनों की बेहतरीन केमेस्ट्री नजर आ रही है। गाने में अनन्या पांडे और विजय के कुछ रोमांटिक सीन्स भी हैं। गाने को तनिष्क बागची और जहराह खान ने गाया है। गाने को दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स रश्मी विराग ने लिखे हैं। इस गाने में विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे समुद्र किनारे अपने डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 24 अगस्त को लाइगर रिलीज हो रही है।

आलिया भट्ट ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। आलिया भट्ट इस दौरान अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे थे। वहीं, आलिया भट्ट ने चॉकलेटी ब्राउन कलर की फिटेड ड्रेस पहनी हुई थी। आलिया ने अपने लुक को हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया। इस दौरान कपल ने साथ में पोज भी दिया। गौरतलब है कि आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स पांच अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। 

अकेलापन महसूस कर रही हैं जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह सिंगल हैं और बहुत खुश हैं। इसके अलावा वह काफी अकेलापन महसूस कर रही हैं।

जान्हवी कपूर ने बताया कि उन्हें अपने फ्यूचर बॉयफ्रेंड से क्या उम्मीदें हैं। जान्हवी के मुताबिक वह चाहती है कि उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्हें हंसाए और बदले में वह भी उनके साथ अच्छे से रहेंगी और उनके साथ खड़ी रहेंगी।

End of Article