Bhushan Kumar Gifts A Luxurious Car To Kartik Aaryan: फिल्म भूल भुलैया 2 की वजह से कार्तिक आर्यन सबकी आंखों के तारे बन गए हैं। इस फिल्म की वजह से कार्तिक आर्यन सुर्खियों में छा गए हैं। तकरीबन हर एक दर्शक का दिल जीतने के बाद इस फिल्म को ढेर सारे पॉजिटिव रिव्यूज मिले और यह इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई। यह फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अब 185 करोड़ रुपए के आंकड़े के करीब आ रही है। इसी बीच एक खबर आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा पोस्ट डाला है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।
कार्तिक आर्यन ने पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी कि भूषण कुमार ने उन्हें एक लग्जरियस कार गिफ्ट की है। कार्तिक आर्यन ने दो तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह अपनी चमचमाती कार के साथ पोज दे रहे हैं। एक तस्वीर में भूषण कुमार भी एक्टर के साथ नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट साझा करने के साथ कार्तिक आर्यन ने लिखा 'चाइनीज खाने के लिए नई टेबल गिफ्ट मिल गई। मेहनत का फल मीठा होता है सुना था, इतना बड़ा होगा नहीं पता था। भारत की पहली मैक्लारेन जीटी (McLaren GT), अगला गिफ्ट प्राइवेट जेट सर।'


आपको जानकर हैरानी होगी कि भूषण कुमार ने एक्टर कार्तिक आर्यन को जो कार तोहफे में दी है उसकी कीमत तकरीबन 3.73 करोड़ रुपए है। जैसे ही कार्तिक आर्यन ने यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर दी वैसे ही कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी। फराह खान ने कहा 'मुबारक हो' तो मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने लिखा 'यह लेकर अभी उल्हासनगर आओ, सैंडविच खाते।' सेलिब्रिटीज के साथ कार्तिक आर्यन के फैंस ने भी एक्टर को इस नए तोहफे के लिए बधाई दी।

