Amrapali Dubey से Online Game में हारे दिनेश लाल यादव निरहुआ, भोजपुरी अदाकारा ने मनाई खुशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2020, 11:28 PM IST

Amrapali dubey Playing Online Game: लॉकडाउन के बीच भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे और द‍िनेश लाल यादव न‍िरहुआ ऑनलाइन गेम खेल रहे थे। इस खेल में आम्रपाली ने न‍िरहुआ को पटखनी दे दी।

Amrapali Dubey से Online Game में हारे दिनेश लाल यादव निरहुआ, भोजपुरी अदाकारा ने मनाई खुशी

Amrapali dubey and Dinesh Lal Yadav Playing Online game: लॉकडाउन के बीच भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे और द‍िनेश लाल यादव न‍िरहुआ ऑनलाइन गेम खेल रहे थे। इस खेल में आम्रपाली ने न‍िरहुआ को पटखनी दे दी। इसके बाद आम्रपाली मस्‍ती से झूम उठीं। ऑनलाइन गेम का रिजल्‍ट उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर दिया। जिसके बाद उनके और निरहुआ के फैंस मजे ले रहे हैं।

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ऑनलाइन कैरम गेम का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा- हेहे हाहा...दिनेश लाल यादव हार चुके हैं। इस कैप्‍शन से ऐसे लग रहा है जैसे आम्रपाली निरहुआ को हराकर  काफी खुश हैं। उधर, आम्रपाली दुबे के फैंस उनके ऑनलाइन गेम की आईडी पूछ रहे हैं, ताकि वह भी उनके साथ खेल सकें। 

बता दें कि भोजपुरी के तमाम सितारे कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच अपने अपने घरों में हैं। फ‍िल्‍मों का कामकाज ठप है ऐसे में वह समय बिताने के लिए तरह तरह के काम कर रहे हैं। कुछ सितारे घरेलू कामों में हाथ बंटा रहे हैं तो कुछ सितारे ऑनलाइन गेम खेलने में व्‍यस्‍त हैं। आम्रपाली और न‍िरहुआ भी फ्री टाइम में ऑनलाइन गेम खेलकर वक्‍त बिता रहे हैं।

ऑनलाइन गेम का Trend तेज
लॉकडाउन के दौरान लूडो और कैरम जैसे ऑनलाइन गेम्‍स का Trend काफी तेजी से बढ़ रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ गेम खेल रहे हैं और अपना वक्‍त काट रहे हैं। घरों में लूडो और कैरम जैसे खेल खूब खेले जा रहे हैं।

End of Article