मां के निधन के दो दिन बाद ही लंदन रवाना हुए Akshay Kumar, अधूरी फ‍िल्‍म की शूटिंग करनी है पूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2021, 06:24 AM IST

Akshay Kumar Flies Back To UK With Family Days After Mother's Death: मां अरुणा भाटिया के न‍िधन के दो दिन बाद सुपरस्‍टार अक्षय कुमार फ‍िल्‍म की शूटिंग पूरी करने लंदन चले गए हैं।

मां के निधन के दो दिन बाद ही लंदन रवाना हुए Akshay Kumar, अधूरी फ‍िल्‍म की शूटिंग करनी है पूरी

Akshay Kumar Flies Back To UK With Family Days After Mother's Death: मां अरुणा भाटिया के न‍िधन के दो दिन बाद सुपरस्‍टार अक्षय कुमार फ‍िल्‍म की शूटिंग पूरी करने लंदन चले गए हैं। शुक्रवार को अक्षय कुमार अपनी पत्‍नी ट्विंकल के साथ मुंबई के प्राइवेट कलीना एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किए गए। अक्षय कुमार लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म सिंड्रैला की शूटिंग कर रहे थे।

जब उन्‍हें मां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली तो वे लंदन से तुरंत वापस भारत आ गए थे। उनकी मां आईसीयू में थीं और अक्षय कुमार ने फैंस से मां के लिए दुआ करने के लिए कहा था। अक्षय कुमार के जन्‍मदिन से एक द‍िन पहले यानि आठ सितंबर को अस्‍पताल में उनकी मां का निधन हो गया था। 

मां के निधन के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह असहनीय दर्द में हैं और बुरी तरह टूट गए हैं। अक्षय कुमार ने एक अन्य ट्वीट में अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'मेरा जन्मदिन ऐसे कभी नहीं मनाया गया हैl मुझे पता है मेरी मां हमेशा मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गाना गाती थीl 

एयरपोर्ट से आई तस्‍वीर में अक्षय कुमार का परिवार नजर आ रहा है। उनके अलावा ट्विंकल खन्ना, आरव और नितारा भी नजर आ रहे हैं। फोटो में अक्षय ने ब्‍लैक कलर की ड्रेस पहनी है। उन्होंने व्हाइट शूज और सनग्लासेस पहन रखे हैं। 

वर्क्र फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आखिरी बार जासूसी थ्रिलर 'बेलबॉटम' में देखा गया था। फ‍िल्‍म में लारा दत्ता भूपति, वाणी कपूर और हुमा एस कुरैशी भी नजर आई थीं। यह फिल्म COVID-19 की दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बड़ी हिंदी फिल्म थी। उनके पास फ‍िल्‍मों की लंबी फेहरिस्‍त है जिनमें सूर्यवंशी, पृथ्‍वीराज, अतरंगी रे, राम सेतु, रक्षाबंधन जैसी फ‍िल्‍में हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्‍यस्‍त एक्‍टर हैं। 

End of Article