Throwback: 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए ऐश नहीं ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद, सलमान संग साइन करना चाहते थे भंसाली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2020, 03:57 PM IST

Bollywood Throwback: फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन पहली पसंद नहीं थीं। जानें संजय लीला भंसाली फिल्म में सलमान खान के अपोजिट किस एक्ट्रेस को साइन करना चाहते थे।

Throwback: 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए ऐश नहीं ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद, सलमान संग साइन करना चाहते थे भंसाली

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम साल 1999 में रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद किया गया था और यह सुपरहिट साबित हुई थी। 

इस एक्ट्रेस को ऑफर हुई थी फिल्म

फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए ऐश्वर्या संजय लीला भंसाली की पहली पसंद नहीं थीं? जी हां, फिल्म में नंदिनी (ऐश्वर्या द्वारा निभाया गया रोल) के रोल के लिए पहली पसंद ऐश नहीं बल्कि करीना कपूर खान थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली फिल्म के इस लीड रोल के लिए करीना को साइन करना चाहते थे, लेकिन करीना ने फिल्म के ऑफर को स्वीकार नहीं किया था क्योंकि वो पढ़ाई करने विदेश जा रही थीं।

फिल्म पर करीना ने कही थी ये बात

फिल्म हम दिल दे चुके सनम ऑफर किए जाने पर करीना कपूर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था, 'भंसाली और मैं लंबे समय से साथ काम करना चाहते हैं और हां उन्होंने मुझे 'हम दिल दे चुके सनम' ऑफर की थी, लेकिन उस समय मैं बहुत छोटी थी। साथ ही उस समय मैं पढ़ाई के लिए विदेश जा रही थी इसलिए मैं वो ऑफर स्वीकार नहीं कर पाई थी। इसके बाद मुझे बाजीराव मस्तानी का ऑफर मिला था, लेकिन मैं यह भी नहीं कर पाई।'

करीना ने इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

मालूम हो कि करीना कपूर ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वो अभिषेक बच्चन के अपोजिट नजर आईं थीं और दोनों की यह डेब्यू फिल्म थी। बता दें कि करीना ने दो दशक यानी 20 साल पहले बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन अब तक उन्होंने अब तक साथ। काम नहीं किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है और फिल्म अब अगले साल रिलीज होगी। साथ ही करीना करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखेंगी।

End of Article