Arjun Kapoor Post for Anshula Kapoor: फिल्म निर्माता बोनी कपूर( Boney Kapoor) की बड़ी बेटी अंशुला कपूर( Anshula Kapoor) ने हाल ही में सगाई की है। अंशुला ने अपने लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर ( Rohan Thakkar) से सगाई की। दशहरे के शुभ दिन पर कपूर खानदान में यह जश्न हुआ। जिसमें घर के करीबी लोग और रिश्तेदार शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई की तस्वीरें छाई हुई हैं। अब सगाई के दो दिन बाद अंशुला के भाई अर्जुन कपूर ने पोस्ट शेयर की है। जिसे पढ़कर आपकी आँखें भी भर आएंगी। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट को देखकर पता चल रहा है कि वह अपनी बहन से कितना प्यार करता है। आइए बताते हैं अर्जुन कपूर ने क्या कहा
Image Source: Instgram
अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अंशुला कपूर की गोर धना की फोटोज शेयर की हैं। इसे पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, "मुझे लगता है अब समय आ गया है कि मैं मान लूँ कि तुम मुझे छोड़कर जल्द ही अपनी राह पर चल दोगी... ये मुझे थोड़ा तोड़ देगा, लेकिन मुझे ये भी पता है कि तुम किसी ऐसे इंसान के साथ रहोगी जो तुम्हें मुस्कुराने पर मजबूर कर सके... भले ही उतना नहीं जितना मैं... लेकिन वो फिर भी बहुत अच्छा काम करेगा! मुझे अब माँ की और भी ज़्यादा याद आती है... लेकिन मुझे पता है कि वो तुम पर नजर रख रही हैं, तुम्हें रोहन ढूँढने में मदद कर रही हैं, और अपने दिव्य स्पर्श से तुम्हारा मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी चौकस निगाहों पर भरोसा रखो और खुश रहो। मेरे साथी होने से लेकर तुम्हारे हमेशा के लिए साथी ढूँढने तक, मेरा अंश अब बड़ा हो गया है। इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए तुम दोनों को मेरा ढेर सारा प्यार और हार्दिक शुभकामनाएँ। परिवार में आपका स्वागत है, रोहन ठक्कर.... तुम्हारे लिए एक नया सफर शुरू होने वाला है।
उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर कमेन्ट किए। लोगों ने उन्हें बेस्ट भाई का टैग दिया... वहीं कुछ फैंस ने अंशुला और रोहन को बधाई दी। बताते चले कि रोहन और अंशुला ने तीन साल डेटिंग के बाद रिश्ते को आगे बढ़ाया है। कपल जल्द ही शादी करने वाले हैं।
