बॉलीवुड

AR Rahman से अलग हो रही हैं उनकी पत्नी Saira Banu, 29 सालों की शादी को किया खत्म

Saira Banu announce separation With AR Rahman: 19 नवंबर की रात एंटरटेनमेंट की दुनिया से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि फेमस म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) की पत्नी सायरा बनो (Saira Banu) ने म्यूजिशियन से 29 सालों बाद अलग होने की घोषणा कर दी है।

Image

AR Rahman's Wife Saira Banu Decided to separate

Saira Banu announce separation With AR Rahman: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) और उनकी पत्नी सायरा बनो (Saira Banu) ने अपनी शादी को खत्म करने का बड़ा फैसला कर लिया है। दोनों लगभग 3 दशकों के बाद एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। एआर रहमान की पत्नी सायरा की वकील वंदना शाह ने इस कपल के होने की पुष्टि करते हुए ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की है। एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक होने की खबर ने दुनिया भर के फैन्स को हैरान कर दिया है। लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि ये कपल अलग होने जा रहा है।

29 सालों बाद तलाक ले रहे हैं एआर रहमान और सायरा बनो!

तलाक की लेकर जारी किए गए ऑफिशियल स्टेटमेंट में वंदना शाह और एसोसिएट्स ने बताया गया कि मिसेज सायरा और उनके पति फेमस म्यूजिशियन अल्लाह रक्खा रहमान (ए.आर. रहमान) ने अलग होने का निर्णय ले लिया है। एआर रहमान और पत्नी सायरा बानो शादी के 29 सालों बाद अलग हो रहे हैं। एक-दूसरे प्यार करने के बावजूद इस कपल को लगता है कि उनके बीच तनाव और कठिनाइयों ऐसी दूरी पैदा कर रही हैं, जिसको कम करना आसान नहीं हो रहा है।

एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने लोगों से इस कठिन समय में उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने की रिक्वेस्ट भी की है। उनके बेटे अमीन ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए फैन्स से 'फैमिली की प्राइवेसी का सम्मान करने' के लिए कहा है। एआर रहमान ने 1995 में सायरा बानो से शादी की थी। वे तीन बच्चों - खतीजा, रहीमा और अमीन के माता-पिता हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article