बंद नहीं हुई 'Apne 2', प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने पुष्टि करते हुए कहा, 'यह धरम जी को श्रद्धांजलि...'

Apne 2 Is Happening: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बीते दिन बड़ा बयान देते हुए कहा था कि धर्मेंद्र के निधन के बाद 'अपने 2' अब नहीं बन पाएगी। इस खबर से फैन्स भी निराश हुए थे। ऐसे में अब दीपक मुकुट ने बताया कि अपने 2 बनने जा रही है और यह धरम जी को श्रद्धांजलि होगी।

Apne 2 Is Happening: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। धर्मेंद्र अपने पीछे एक बड़ी विरासत छोड़ गए। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। आज यानी 27 नवम्बर के दिन हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर इस दिग्गज अभिनेता और पति धर्मेंद्र के साथ बिताए कुछ 'यादगार पल' को फैन्स के बीच साझा किया। धर्मेंद्र के निधन के बाद मशहूर निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अब 'अपने 2' नहीं बन सकती। अनिल शर्मा ने यहां तक कह दिया था कि बिना धरम जी के इस मूवी को बनाना नामुमकिन है।

Apne 2 Is Happening

Pic Credit: IMDb

'अपने 2' नहीं हुई बंद

अनिल शर्मा के इस बयान के बाद धर्मेंद्र के फैन्स काफी निराश हो गए थे। अब निर्माता दीपक मुकुट ने धर्मेंद्र के फैन्स के लिए एक राहत भरी खबर साझा की है। 'अपने' के सीक्वल के बारे में बात करते हुए दीपक मुकुट ने न्यूज एजेंसी बताया, 'लोगों की बेवजह की अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। यह फिल्म बनेगी और यह पूरे उत्साह के साथ बनाई जाएगी। हम इस मूवी पर काम कर रहे हैं। यह सवाल कभी उठा ही नहीं कि ये फिल्म नहीं बनेगी। 'अपने 2' न केवल ट्रैक पर है बल्कि हमारे बैनर द्वारा शुरू की गई सबसे भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक है।'

End of Feed