टेस्ट क्रिकेट रिटायरमेंट से पहले हाथों में हाथ डाल साथ नजर आए विराट-अनुष्का, कूल लुक में कपल ने किया शाइन

Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted: अनुष्का शर्मा आज सुबह-सुबह पति विराट कोहली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। दोनों साथ में कहीं जा रहे थे। हालांकि उनके साथ दोनों बच्चों में से कोई भी नहीं था। विराट-अनुष्का साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं और कपल का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर है। हालांकि अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति विराट कोहली( Virat Kohli) के साथ स्पॉट होती रहती है। फैंस की ये फेवरेट जोड़ी आज सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर नजर आई। मुंबई में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। कपल साथ में कहीं जा रहे थे। पैपराजी से बचते हुए कपल ने जल्दबाजी में एयरपोर्ट पर एंट्री की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो ट्रेंड कर रही है।

Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted

हाल ही में क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली( Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ( Virat Kohli Test Cricket Retirement) की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर विराट कोहली ने यह खबर फैंस को दी। जिसके बाद से लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इससे पहले विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। कपल को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। दोनों ही बेहद कूल लुक में थे जिसे देखकर लग रहा था कि वह लंबी यात्रा तय करने वाले हैं। हालांकि उनके साथ दोनों बच्चों में से कोई भी नहीं था।

End of Feed