Anushka Sharma's Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अपने दूसर बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों ने फैन्स के बीच तहलका मचा दिया है। एचटी की रिपोर्ट में बताया गया था कि अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और वो सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं। सेकंड ट्राइमेस्टर पूरा होने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच अब अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अजीब सा पोस्ट शेयर किया है।
अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी अलग रखती हैं। वो इस बात से खुश नहीं हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में कोई दखलंदाजी करे। इंस्टाग्राम पर अनुष्का द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट में लिखा, 'जब आप समझ जाते हैं कि हर किसी की राय आपकी पर्सनल हिस्ट्री से भरी है तो आपको यह लगने लगेगा कि जजमेंट एक कॉन्फेशन है।' अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट के बार लोगों ने एक्ट्रेस से कई तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। कईयों ने अनुष्का शर्मा के प्रति चिंता दिखाई है।
हाल ही में विराट कोहली भी वर्ल्डकप के दौरान हो रहे प्रक्टिस मैच छोड़कर मुंबई वापस लौट आए हैं। विराट कोहली के वापस आने के बाद फैन्स को चिंता हो रही है कि अनुष्का शर्मा के साथ सब कुछ ठीक तो है ना। बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है।
