अनुष्का शर्मा ने विराट के टेस्ट से संन्यास लेते ही जमकर की सेना की तारीफ, क्रिकेटर नहीं आर्मी को बताया रियल हीरो

  • Authored by: अभय
  • Updated May 12, 2025, 01:00 PM IST

Anushka Sharma Like Post: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति विराट कोहली (Virat Kohli) के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसी बीच अनुष्का शर्मा की लाइक की गई एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस पोस्ट को जमकर शेयर किया जा रहा है।

Anushka Sharma Like Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति विराट कोहली (Virat Kohli) ने अभी हाल ही में टेस्ट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही है। विराट कोहली के फैंस उनके इस फैसले से काफी हैरान हैं। इसी बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अनुष्का शर्मा ने लाइक किया था। इस पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा था जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं अनुष्का शर्मा की लाइक की गई पोस्ट में क्या लिखा था, जो इतनी वायरल हो रही है।

Virat Kohli Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर को नहीं माना रियल हीरो

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट के बीच अपनी एक लाइक गई पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। भारत-पाक तनाव के बीच अनुष्का शर्मा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया, जो एक मीम अकाउंट ने शेयर किया था। पोस्ट में लिखा था, 'असली हीरो तो सेना के जवान हैं, न कि एक्टर या क्रिकेटर'। एक्ट्रेस ने इसे लाइक कर अपनी सहमति जताई। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने इससे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेना की जमकर तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर की थी, जिसे एक्ट्रेस के फैंस ने काफी पसंद किया।

End of Feed